ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लॉ एंड आर्डर को लेकर सख्त हुए सीएम नीतीश, DGP और चीफ सेक्रेटरी के साथ की मीटिंग

PATNA : बिहार चुनाव के बाद राज्य में एक बार फिर से आपराधिक घटनाएं काफी तेजी के साथ बढ़ रही हैं. पिछले कुछ दिनों में अपराधियों ने हत्या और लूट की कई बड़ी वारदातों को अंजाम

लॉ एंड आर्डर को लेकर सख्त हुए सीएम नीतीश, DGP और चीफ सेक्रेटरी के साथ की मीटिंग
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार चुनाव के बाद राज्य में एक बार फिर से आपराधिक घटनाएं काफी तेजी के साथ बढ़ रही हैं. पिछले कुछ दिनों में अपराधियों ने हत्या और लूट की कई  बड़ी वारदातों को अंजाम दिया. शनिवार को गोपालगंज में भी अपराधियों ने डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया. बदमाशों ने जेडीयू के बाहुबली विधायक अमरेंद्र उर्फ़ पप्पू पांडेय के करीबियों को मौत के घाट उतार दिया.


बिहार में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सख्ती दिखाई. उन्होंने शनिवार को कानून व्यवस्‍था को लेकर राज्य के डीजीपी संजीव कुमार सिंघल और मुख्यालय एडीजी जितेंद्र कुमार के साथ मीटिंग की. इन अफसरों के आलावा राज्य के मुख्‍य सचिव दीपक कुमार और गृह विभाग के अपर मुख्‍य सचिव आमिर सुबहानी भी इस बैठक में शामिल हुए.


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉ एंड आर्डर की स्थिति को लेकर सीएम नीतीश भी काफी नाराज चल रहे हैं. इस बैठक में उन्होंने पुलिस अफसरों को कई निर्देश दिए हैं. इस बैठक में लॉ एंड आर्डर के एडीजी अमित कुमार और सीआइडी एडीजी विनय कुमार को भी बुलाया गया था. इनके अलावा अन्य सीनियर भी बैठक में मौजूद थे, जिन्होंने सीएम के साथ मौजूदा हालात को लेकर चर्चा की.

टैग्स