ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का रमज़ान और नवरात्र हुआ सफल, जमानत मिलते हीं बोली- "देखो-देखो शेर आया.. शेर आया"

PATNA : लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है. लालू यादव अब जेल से बाहर आने वाले हैं. लालू को बेल मिलते ही उनके परिवार में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है. सबसे ज्यादा

लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का रमज़ान और नवरात्र हुआ सफल, जमानत मिलते हीं बोली- "देखो-देखो शेर आया.. शेर आया"
First Bihar
3 मिनट

PATNA : लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है. लालू यादव अब जेल से बाहर आने वाले हैं. लालू को बेल मिलते ही उनके परिवार में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है. सबसे ज्यादा उनकी बेटी रोहिणी आचार्य उत्साहित हैं. उन्होंने अपने पिता को शेर बताया है. लालू की रिहाई के लिए रमज़ान और नवरात्र कर रही रोहिणी ने कहा है कि उनकी पूजा सफल हो गई है. 


👉 इसे भी पढ़ें - लालू की बिटिया रोजा और नवरात्र दोनों करेंगी, पापा की सलामती के लिए किया फैसला


लालू को बेल मिलने के बाद रोहिणी आचार्य ने विरोधियों पर भी निशाना साधा है. रोहिणी ने कहा कि "देखो-देखो शेर आया- शेर आया" ज़हरीली परवरिश वालों का मुँह काला हुआ."  रोहिणी ने आगे लिखा है कि "अन्यायी कब तक अन्याय करेगा.. मसीहा को कब तक कैद रखेगा..? आया आया देखों कौन..? तानाशाह सत्ता से वो लड़कर..! गरीबों का मसीहा आया.. इस माटी का लाल जो आया!!"




वहीं दूसरी ओर लालू यादव को चाहने वाले उनके समर्थक लिख रहे हैं कि "सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आये हैं" लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि "गरीबों, वंचितों, पिछड़ों का रहनुमा आ रहा है. बता दो अन्याय करने वालों को की हमारा नेता आ रहा है."



आपको बता दें कि झारखंड उच्च न्यायालय ने आधी सजा पूरी करने के आधार पर लालू प्रसाद यादव को सशर्त जमानत दी है. झारखंड हाईकोर्ट के वकील आनंद वीज की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक लालू यादव को एक लाख के निजी मुचलके का बांड भरना होगा. साथ ही उन्हें 10 लाख रुपये जुर्माना भी देना होगा. लालू अपना पासपोर्ट भी जमा करेंगे. 


गौरतलब हो कि बीते 9 अप्रैल को भी सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था, लेकिन सीबीआई ने जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से समय की मांग की गई थी. लेकिन आज उन्हें जमानत मिल गई है. आपको बता दें कि दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद ने जमानत के लिए आधी सजा पूरी करने का दावा करते हुए याचिका दायर की थी.

टैग्स