ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

लालू-राबडी आवास सूना रहेगा लेकिन मुख्यमंत्री आवास में गूंजेगे छठ गीत: CM हाउस में इस साल भी होगा छठ व्रत

PATNA : ज्यादा दिनों की बात नहीं है जब पूरे देश में लालू-राबड़ी आवास में होने वाले छठ पूजा की चर्चा हुआ करती थी. लेकिन पिछले कई सालों की तरह इस साल भी लालू यादव के आवास में छठ के म

लालू-राबडी आवास सूना रहेगा लेकिन मुख्यमंत्री आवास में गूंजेगे छठ गीत: CM हाउस में इस साल भी होगा छठ व्रत
Editor
2 मिनट

PATNA : ज्यादा दिनों की बात नहीं है जब पूरे देश में लालू-राबड़ी आवास में होने वाले छठ पूजा की चर्चा हुआ करती थी. लेकिन पिछले कई सालों की तरह इस साल भी लालू यादव के आवास में छठ के मौके पर रौनन नहीं दिखेगी. पूर्व सीएम राबडी देवी इस साल छठ नहीं करेंगी. हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री आवास में छठी मईया के गीत गूंजेगे. 

सीएम हाउस में छठ होगा

मुख्यमंत्री आवास से मिल रही जानकारी के मुताबिक इस साल भी एक अणे मार्ग में छठ महापर्व का आयोजन होगा.पिछले कई सालों से सीएम आवास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भाभी, भतीजी और बहन के परिवार के सदस्य छठ पूजा करते मुख्यमंत्री आवास में छठ को लेकर कोई खास आय़ोजन नहीं हुआ था. हालांकि उससे पहले बड़ी संख्या में लोग सीएम आवास जाकर छठ के खरना का प्रसाद ग्रहण करते रहे हैं. कोरोना के कारण पिछले साल सिर्फ परिवार के लोग ही छठ पूजा में शामिल रहे. 

लालू-राबडी आवास में पसरा रहेगा सन्नाटा

एक दौर में  बिहार का छठ लालू-राबडी के कारण भी चर्चित हुआ था. राबड़ी देवी का छठ पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चर्चा का विषय बनता था. लेकिन इस बार पटना के लालू-राबडी आवास पर छठ पूजा नहीं होगा. राबड़ी देवी लालू यादव के साथ दिल्ली में हैं. लालू यादव पटना आये थे लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली लौट गये हैं. वहां उनका इलाज हो रहा है. तेजस्वी भी दिल्ली में हैं. उनके परिवार के नजदीकी लोग बता रहे हैं कि राबडी देवी इस बार भी छठ नहीं करने जा रही हैं.

टैग्स