ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पटना: लहरिया कट बाइकर्स ने शख्स को मारी टक्कर, अस्पताल के बजाय झाड़ी में फेंका, तड़प-तड़प कर मौत

PATNA :पटना में लहरिया कट बाइक चलाने वालों का आतंक जारी है. निर्माणाधीन दीघा - एम्स एलिवेटेड पुल पर टहल रहे 60 साल के कन्हैया पांडे को बाइक सवारों ने टक्कर मार दी. घटना के दौरान तीन युवक स्टंट कर र

पटना: लहरिया कट बाइकर्स ने शख्स को मारी टक्कर, अस्पताल के बजाय झाड़ी में फेंका, तड़प-तड़प कर मौत
Anamika
2 मिनट

PATNA :पटना में लहरिया कट बाइक चलाने वालों का आतंक जारी है. निर्माणाधीन दीघा - एम्स एलिवेटेड पुल पर टहल रहे 60 साल के कन्हैया पांडे को बाइक सवारों ने टक्कर मार दी. घटना के दौरान तीन युवक स्टंट कर रहे थे.

 रामजीचक दीघा के रहने वाले कन्हैया पांडे इस दौरान बुरी तरह घायल हो गए. तभी पुल पर मौजूद लोगों ने भाग रहे युवकों को पकड़ लिया. दो आरोपितों से घायल को एम्स ले जाने की बात कही गई, जबकि एक को लोगों ने पकड़े रखा. लेकिन एम्स में भर्ती कराने के बजाय दोनों आरोपी घायल को इंडोर स्टेडियम के पास झाड़ी में फेंककर भाग गए, जिसके बाद घायल ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया.

 पकड़े गए आरोपी को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जबकि पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि कन्हैया पांडे हर दिन दिघा एलिवेटेड पर टहलते थे. तभी पुल पर स्टंट कर रहे तीन युवकों ने उन्हें बाइक से धक्का मार दिया. धक्का इतना जोरदार था कि कन्हैया पांडे करीब 10 फुट ऊपर उछल कर पुल पर गिर पड़े, जिसके कारण उनका सिर फट गया. वहीं देर रात झाड़ी में तड़प रहे बुजुर्ग की आवाज सुनकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक घायल की मौत हो गई थी. वहीं कन्हैया पांडे जब देर रात घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने खोजबीन शुरू की. पुल के पास पहुंचे तो किसी ने उन्हें इस हादसे की जानकारी दी. जिसके बाद परिजन दीघा थाना पहुंचे तो पूरे मामले की जानकारी मिली.