ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

लड़की ने प्रेमी से मिलने को किया इंकार, आशिक ने दिखाया 'इश्क का दोहरा रंग',

PATNA : इश्क का खुमार जिस पर भी चढ़ता है वह सही और गलत का निर्णय नहीं ले पता है, यह बातें अक्सर फिल्मों में सुनने को मिल जाता है। लेकिन, अब यह सही मायने में दिखने भी लगा है। दरअसल,

लड़की ने प्रेमी से मिलने को किया इंकार, आशिक ने दिखाया 'इश्क का दोहरा रंग',
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : इश्क का खुमार जिस पर भी चढ़ता है वह सही और गलत का निर्णय नहीं ले पता है, यह बातें अक्सर फिल्मों में सुनने को मिल जाता है। लेकिन, अब यह सही मायने में दिखने भी लगा है। दरअसल, राजधानी पटना में एक युवक और युवती के बीच का प्रेम प्रसंग काफी सुर्ख़ियों में बना हुआ है। यहां युवक ने लड़की के साथ रिश्ता तोड़ने के बाद अब उसकी निजी तस्वीरों को सोशल मिडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद अब, लड़की के परिजनों ने इस मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। 


दरअसल, राजधानी पटना के गर्दनीबाग मोहल्ले के जनता रोड एरिया में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। जहां लड़का और लड़की के बीच पिछले दो सालों से इश्क का किस्सा -कहानी चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हुई और फिर दोनों के रिश्ते एक दूसरे के साथ खराब हो गए और वो अलग हो गए। लेकिन, युवक इसके बाबजूद लड़की को अपने पास बुलाता रहा।  इसके बाबजूद जब लड़की नहीं मानी तो अब उसने लड़की की आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया। इतना ही नहीं युवक ने कुछ वीडियो और फोटो को लड़की के परिजनों को भी भेज डाला। 


इसके बाद युवती के परिजनों द्वारा युवक की खोजबीन शुरू कर दी गई और उसके बाद अब जाकर यह लड़का उनके गिरफ्त में आया और उन्होंने  इसकी जमकर पिटाई कर डाली। इसके बाद परिजनों ने इस युवक को गर्दनीबाग पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस अब इस मामले को लेकर अपने सिरे से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 


इधर, इसको लेकर बताया जा रहा है कि युवक और युवती दोनों गर्दनीबाग के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। इन दोनों का प्रेम प्रसंग दो साल से चल रहा था।  लेकिन, कुछ साल पहले इनके बीच ब्रेकअप हो गया।  सके बाद आरोपी प्रेमी ने युवती से बात करने की काफी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। अंत में उसने युवती के साथ बिताये हुए क्षणों की आपत्तिजनक तस्वीर व वीडियो को वायरल कर दिया। बुधवार की रात जब युवती के परिजन थाने पहुंचे तो युवक के परिवार के लोग भी वहां जुट गये। युवती को गुरुवार को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया गया है।