ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

कुशवाहा ने ओवैसी के साथ बनाया ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट, सीट बंटवारे का हुआ एलान

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन, यूपी क

कुशवाहा ने ओवैसी के साथ बनाया ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट, सीट बंटवारे का हुआ एलान
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन, यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बहुजन समाज पार्टी, देवेंद्र यादव की पार्टी समाजवादी जनता दल और ओमप्रकाश राजभर की जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) को साथ  मिलाकर ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट बनाया है.  गुरूवार को इस गठबंधन के सीट बंटवारे का भी एलान कर दिया गया है.




पटना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट के सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे का एलान किया गया. बिहार विधानसभा चुनाव में यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बहुजन समाज पार्टी 80 सीट, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन 25 सीट, देवेंद्र यादव की पार्टी समाजवादी जनता दल 25 सीट और बाकी की 113 सीटों पर उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और ओमप्रकाश राजभर की जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) चुनाव लड़ेगी.




उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में बांटों और राज करो की राजनीति चल रही है. बिहार लगातार पीछे हैं और पीछे ही जा रहा है. ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर  फ्रंट नौजवानों को समर्पित है. बिहार के युवक बिहार के बाहर राज्यों में नौकरी के लिए घूमते रहे हैं. गरीब परिवार के लोगों के लिए कोई सुविधा बिहार में नहीं है. युवकों का सपना पूरा करने के लिए शिक्षा की बहुत जरूरत होती है. गरीबों के लिए बिहार में शिक्षा की सुविधा नहीं है. पैसे वालों के बच्चे बिहार के बाहर दूसरे राज्यों में पढाई करते हैं लेकिन गरीब के बच्चे बिहार में नहीं पढाई कर पाते हैं.


ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट के संयोजक देवेंद्र यादव ने कहा कि सामाजिक और आर्थिक विषमता आज मुंह बा कर खड़ी है. अर्थव्यवस्था आईसीयू में चला गया है. ऐसे वक़्त में बिहार में भी राजनीति पटरी से उतर गई है. बिहार में जीवन और जीविका संकट में है. बिहार में 15 साल बनाम 15 साल एक षड़यंत्र है. यह बुराई से बुराई का एक रिहर्सल है. आम जनता को भटकाया जा रहा है. जनता को रास्ते पर लाने के ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट को बनाया गया है. उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट का चेहरा हैं. इसबार चौकाने वाला जनादेश आएगा. ओवैसी ने कहा कि बिहार में आजतक गरीबों का उत्थान नहीं हो पाया है. ओवैसी ने कहा कि मैं भी उपेंद्र कुशवाहा को ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट का चेहरा घोषित करता हूँ.