ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कुछ दिनों की मेहमान है BJP, बोले ललन सिंह..उन्माद फैलाने वालों को जरूर मिलेगी सजा

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस महीने मिशन विपक्षी एकता की मुहिम को लेकर ओडिशा और मुंबई जा रहे हैं। इस दौरान वो आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति भी तैयार करेंगे और यदि

कुछ दिनों की मेहमान है BJP, बोले ललन सिंह..उन्माद फैलाने वालों को जरूर मिलेगी सजा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस महीने मिशन विपक्षी एकता की मुहिम को लेकर ओडिशा और मुंबई जा रहे हैं। इस दौरान वो आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति भी तैयार करेंगे और यदि उनलोगों की सहमति बनती है  तो फिर पटना में विपक्षी एकता की मीटिंग आयोजित कर बिहार आने का निमंत्रण दे सकते हैं। इसी कड़ी में अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बड़ी प्रतिक्रिया दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा है कि, भाजपा के लोग अब कुछ दिनों के ही मेहमान है जो करना है कर लें। 


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी एकता की मुहीम को लेकर ललन सिंह ने कहा कि, हमारे मुख्यमंत्री हर जगह जाएंगे और अपनी मुहीम को और तेजी देंगे। जिसका परिणाम जल्द देखने को मिलेगा। भाजपा के लोग अब कुछ दिनों के मेहमान है और उनको जितना हल्ला करना है करें। इसका असर अब देश की जनता पर देखने को नहीं मिलेगा। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, भाजपा को सबसे पहले कर्नाटक देखना चाहिए। वहां क्या हो रहा है, ये उनको  13 तारीख को मालूम चल जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्टाचार अब देश के हर घर के लोग जान रहे हैं और लोगों के जुबान पर यह बात है कि इस बार भाजपा को सबक सीखना है। इस बार भाजपा का सफाया होना तय है। जो लोग बस इतना ही जानते हैं कि, जो उनके खिलाफ जाएगा उनके खिलाफ एजेंसी का इस्तेमाल करते रहेंगे। लेकिन, वो  एजेंसी इस्तेमाल करते रहे इससे  कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसबार जनता उसका जवाब देगी।


इसके आगे ललन सिंह ने कहा कि, मणिपुर जल रहा है और देश के प्रधानमंत्री कर्नाटक में उन्माद फैलाने में लगे हैं। प्रधानमंत्री जय बजरंगबली का नारा लगाते हैं और कहते हैं कि कमल छाप पर वोट डालिए। भाजपा के भ्रष्टाचार की जो चर्चा हर गली गली में हो रही है उसको दबाने के लिए पूरा धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है। मणिपुर जल रहा है देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कर्नाटक में चुनाव में व्यस्त हैं। कुछ दिन यह लोग हैं जो चलाना हो चला ले उसके बाद कुछ नहीं चलेगा।


 इधर, भाजपा के नेता के राज्यपाल से मुलकात को लेकर ललन सिंह ने कहा कि, सम्राट चौधरी को कुछ पता है, उनको बस हल्ला करना आता है। एक बात साफ़ है कि  बिहार में जो लोग भी धार्मिक उन्माद फैला आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी को धार्मिक उन्माद फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नीतीश कुमार की सरकार है कानून का राज चल रहा है। भाजपा धार्मिक उन्माद फैला रही है और जांच में जो लोग पकड़े जाएंगे उन पर कार्रवाई होगी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता