ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

किसी भी वक्त जारी हो सकते हैं BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा फेज-2 के नतीजे, सबसे पहले आएंगे इनके रिजल्ट

PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण का रिजल्ट आने की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने कहा है कि टीआरई 2 में 90 रिजल्ट निकल

किसी भी वक्त जारी हो सकते हैं BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा फेज-2 के नतीजे, सबसे पहले आएंगे इनके रिजल्ट
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण का रिजल्ट आने की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने कहा है कि टीआरई 2 में 90 रिजल्ट निकलेंगे। इतने रिजल्ट के प्रकाशन में समय लगता है। रिजल्ट तैयार होते जाएगा और वेबसाइट पर अपलोड होते जाएगा। 22 दिसंबर यानी शुक्रवार से इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह 90 रिजल्ट बीपीएससी की सारे मानक के अनुरुप ही बनाए जा रहे हैं। बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि शुक्रवार शाम या रात से इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।


उन्होंने बताया कि पहले कई विषयों का अब तक आंसर की नहीं आया है, इसकी प्रक्रिया चल रही है। बिना आंसर की के रिजल्ट जारी नहीं करेंगे। जैसे-जैसे आंसर की फाइनल होते जाएगा, वैसे ही रिजल्ट जारी होता जाएगा। बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा है कि वन जॉब वन रिजल्ट देना संभव नहीं है। अन्य परीक्षाओं ने जहां सौ और हजार में वैकेंसी आती थी, वहां लाख में वैकेंसी आई है। इसलिए वन जॉब, वन रिजल्ट संभव नहीं है।


वहीं बीपीएससी के विशेष सचिव रवि भूषण ने कहा कि पहले चरण में प्रधानाध्यापक और छठी से आठवीं कक्षा के कुछ विषय के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। अन्य रिजल्ट भी समय-समय पर जारी होते रहेंगे। अभ्यर्थियों आयोग की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि पहले चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट के बाद कई शिकायते मिलीं। जैसे किसी अभ्यर्थी का कहना था कि जेनरल कैटेगरी में कटऑफ से अधिक नंबर आने पर भी उसका चयन नहीं हुआ। 


उदाहरण के तौर पर अगर 39 नंबर कटऑफ है और उसे 43 नंबर आया है फिर भी उसका चयन नहीं हुआ है। जेनरल को 40 फीसदी अंक आने पर रिजल्ट दिया जाएगा। ऐसे में 120 नंबर की परीक्षा में उसे 48 नंबर लाना होगा। ऐसे अगर कटऑफ 39 है, जेनरल कैटेगरी के अभ्यर्थी को 43 नंबर आया तो वह उसका चयन नहीं होगा।अभ्यर्थी बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।