ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Khelo India Youth Games 2025: सीएम नीतीश कुमार ने 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025' की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये यह निर्देश

Khelo India Youth Games 2025: बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन 4 मई से 15 मई तक हो रहा है। इसका उद्घाटन 4 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। सीएम नीतीश कुमार ने आज इसकी तैयारियों का जायजा लिया है।

Khelo India Youth Games 2025
सीएम ने तैयारियों का लिया जायजा
© IPRD Bihar
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Khelo India Youth Games 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रही 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025' की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने सेंट्रल कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर, कॉफ्रेंस हॉल, स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम सहित अन्य भागों का जायजा लिया। साथ ही उद्घाटन समारोह में होनेवाल कार्यक्रम के लिए खिलाड़ियों और कलाकारों द्वारा किए जा रहे अभ्यास का निरीक्षण किया।


मुख्यमंत्री ने 4 मई को उद्घाटन समारोह में प्रदर्शित की जानेवाली विश्व की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग के निर्माण का भी जायजा लिया है। विश्व की सबसे बड़ी बनायी गयी मधुबनी पेंटिंग के लिये गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट मुख्यमंत्री को सौंपा गया। मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ, मधुबनी के 50 कलाकारों ने लगातार 50 घंटे तक काम कर इस पेंटिंग को तैयार किया है। विश्व की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाली पद्मश्री श्रीमती बाऊआ देवी को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। साथ ही 375 बाल लामाओं द्वारा सिंगिंग बॉल के साथ प्रदर्शन का गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड का सर्टिफिकेट भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया


बताते चलें कि बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन 4 मई 15 मई तक हो रहा है। इसका उद्घाटन 4 मई को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 28 खेलों के लिये 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 8500 खिलाड़ी तथा 1500 प्रशिक्षक और तकनीकी अधिकारी शामिल हो रहे हैं। बिहार के पांच शहरों पटना, गया, राजगीर, भागलपुर, बेगूसराय में इस खेल का आयोजन होगा।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Khelo India Youth Games 2025: सीएम नीतीश कुमार ने 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025' की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये यह निर्देश



Khelo India Youth Games 2025: सीएम नीतीश कुमार ने 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025' की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये यह निर्देश


Khelo India Youth Games 2025: सीएम नीतीश कुमार ने 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025' की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये यह निर्देश

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता