ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीख

Khan Sir: खान सर को लेकर पटना में खूब हुआ ड्रामा, पहले गिरफ्तारी फिर हिरासत की खबरें आई, पुलिस ने बताया अफवाह

PATNA: राजधानी पटना में शुक्रवार को खान सर को लेकर खूब ड्रामा हुआ। बीपीएससी के बाहर छात्रों के हंगामे के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद खान सर अभ्यर्थियों के समर्थन में सड़क

Khan Sir: खान सर को लेकर पटना में खूब हुआ ड्रामा, पहले गिरफ्तारी फिर हिरासत की खबरें आई, पुलिस ने बताया अफवाह
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में शुक्रवार को खान सर को लेकर खूब ड्रामा हुआ। बीपीएससी के बाहर छात्रों के हंगामे के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद खान सर अभ्यर्थियों के समर्थन में सड़क पर उतरे। दिनभर गहमागहमी बनी रही और शाम होते होते खान सर की गिरफ्तारी और उसके बाद पुलिस द्वारा उन्हें हिरासत में लेने की खबरें सामने आने के बाद हड़कंप मच गया, हालांकि बाद में ये खबरे अफवाह साबित हुईं। खान सर को पुलिस थाने जरूर ले गई थी लेकिन न तो उनकी गिरफ्तारी हुई थी और ना ही उन्हें हिरासत में लिया गया है।


दरअसल, 70वीं BPSC PT परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ सैकड़ों की संख्या में छात्र सड़क पर उतर गए। सुबह से ही छात्रों ने बीपीएससी कार्यालय को घेर लिया और बाद में दिन के चढ़ने के साथ ही छात्रों का आंदोलन भी उग्र होता चला गया। पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को समझाने की कोशिश की और जब वह नहीं मानें तो पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कई छात्र नेताओं को चोटें भी आईं।


खान सर और गुरु रहमान छात्रों के समर्थन में उतरें

मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया जब खान सर और गुरु रहमान छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतर गए। उन्होंने नॉर्मलाइजेशन के मुद्दे पर किसी तरह का समझौता नहीं करने की बात कही और छात्रों के आंदोलन में खुलकर समर्थन देने का एलान कर दिया। खान सर और गुरु रहमान के एलान के बाद छात्रों को और भी बल मिल गया और वह गर्दनीबाग धरनास्थल से पीछे हटने को तैयार नहीं थे। लाठीचार्ज के बाद भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी धरनास्थल पर डटे रहे।


खान सर की गिरफ्तारी की खबर आई

इसी बीच खबर आई कि पुलिस ने खान सर और एक छात्र नेता दिलीप कुमार को अरेस्ट कर लिया है। मीडिया में खान सर की गिरफ्तारी की खबर आने के बाद हड़कंप मच गया हालांकि बाद में ऐसी खबर आई कि खान सर को गिरफ्तार नहीं किया गया है बल्कि हिरासत में लिया गया है और हिरासत में लेकर उन्हें गर्दनीबाग थाना ले जाया गया है। मीडिया में खबरें आने के बाद पटना पुलिस ने खान सर की गिरफ्तारी की खबर को अफवाह बताया और कहा कि खान सर की न तो गिरफ्तारी हुई है और ना ही उन्हें हिरासत में लिया गया है।


पटना पुलिस ने खबरों को अफवाह बताया

पटना पुलिस ने BPSC अभ्यर्थियों के साथ प्रदर्शन कर रहे खान सर की गिरफ्तारी के दावों का खंडन किया। पटना SSP राजीव मिश्रा ने कहा है कि खान सर ना तो गिरफ्तार हुए है और ना ही हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस ने उन्हें धरनास्थल से हटा दिया था। उन्हें बार-बार बोला जा रहा था थाना से जाने को लेकिन खान सर जाने को तैयार नहीं थे। दरअसल, खान सर उन छात्रों के लिए थाना पहुंचे थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था। उधर, बीपीएससी ने कहा है कि 70वीं BPSC PT परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की खबरें अफवाह हैं और इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें