ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Khan Sir: खान सर ने दी दूसरी रिसेप्शन पार्टी, सिर्फ छात्राओं को एंट्री; क्यों नहीं पहुंचीं मिसेज खान?

Khan Sir: पटना में मशहूर यूट्यूबर खान सर ने अपनी शादी की दूसरी रिसेप्शन पार्टी सिर्फ छात्राओं के लिए आयोजित की। इस खास आयोजन में हजारों छात्राएं शामिल हुईं, जबकि खान सर की पत्नी पार्टी में शामिल नहीं हो सकीं।

Khan Sir
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Khan Sir: मशहूर शिक्षक खान सर ने अपनी शादी की दूसरी रिसेप्शन पार्टी शुक्रवार को पटना के इमारत अंजुमन इस्लामिया हॉल में आयोजित की। यह कार्यक्रम खास तौर पर छात्राओं के लिए रखा गया था। हजारों छात्राएं इस आयोजन में शामिल हुईं। 


खान सर ने खुद फूल बरसाकर छात्राओं का स्वागत किया और टॉकी-वॉकी लेकर पूरे इवेंट का प्रबंधन संभाला, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो। इस रिसेप्शन में 150 से अधिक व्यंजनों का विशेष मेन्यू तैयार किया गया था, जिसमें वेज और नॉनवेज दोनों विकल्प थे। खास तौर पर गोलगप्पे के स्टॉल पर छात्राओं की भीड़ देखने को मिली।


हालांकि, छात्राएं खान सर की पत्नी से मिलने को उत्साहित थीं, लेकिन वे ऑफिस से छुट्टी न मिलने के कारण शामिल नहीं हो सकीं। खान सर ने बताया कि उनकी पत्नी का नाम एएस खान है। इससे पहले खान सर ने अपनी शादी की जानकारी लाइव क्लास के दौरान दी थी। उन्होंने बताया था कि भारत-पाक युद्ध के समय उन्होंने शादी की थी और सबसे पहले इसकी जानकारी अपने छात्रों को दी थी।


खान सर ने शादी के बाद पहली रिसेप्शन पार्टी दी थी, जिसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई नामचीन हस्तियां और राजनीतिक दिग्गज मौजूद रहे। सभी ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दी थीं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता