ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

खाद की कालाबाजारी रोकने में विफल रहने वाले 4 कृषि अधिकारियों को मंत्री ने किया सस्पेंड

DESK: बिहार में खाद की कालाबाजारी रोकने में विफल साबित होने पर कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने 4 कृषि अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। इन पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप है।

खाद की कालाबाजारी रोकने में विफल रहने वाले 4 कृषि अधिकारियों को मंत्री ने किया सस्पेंड
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार में खाद की कालाबाजारी रोकने में विफल साबित होने पर कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने 4 कृषि अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। इन पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप है। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसानों को खाद मिलने में किसी तरह की गड़बड़ी की बात सामने आती है तो मुख्यालय को रिपोर्ट भेंजे।


कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने दो जिला कृषि अधिकारी, एक प्रखंड कृषि अधिकारी और एक कृषि समन्वय को निलंबित कर दिया है। इनमें अररिया के पूर्व जिला कृषि अधिकारी सुधीर कुमार भी शामिल हैं। सुधीर वर्तमान में मुंगेर प्रक्षेत्र के उप निदेशक के पद पर तैनात हैं।


 वही रोहतास के जिला कृषि अधिकारी संजय नाथ तिवारी को भी सस्पेंड किया गया है। वे वर्तमान में पूर्णिया के उप निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। दोनों अधिकारियों पर डीएपी और यूरिया की कालाबाजारी रोकने में असफल रहने और मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने का आरोप है। कृषि मंत्री ने इन पर निलंबन की कार्रवाई की है।


कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को यह चेतावनी दी है कि जिन प्रखंडों से तय मूल्य से अधिक दर पर खाद की बिक्री होने की शिकायत मिल रही है। उन प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं कृषि समन्वयक की भूमिका की निगरानी और उनके क्रियाकलापों की समीक्षा की जाए। 

टैग्स