ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने मंत्रालय में लगाई झाड़ू, बोले- पीएम मोदी का विजन देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना

PATNA : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने न्यू दिल्ली में पंचशील भवन अगस्त क्रांति मार्ग स्

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने मंत्रालय में लगाई झाड़ू, बोले- पीएम मोदी का विजन देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने न्यू दिल्ली में पंचशील भवन अगस्त क्रांति मार्ग स्थित खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय में स्वच्छता अभियान चलाया और उन्होंने मंत्रालय में खुद झाड़ू भी लगाई. इस अभियान में मंत्रालय से जुड़े सभी अधिकार और कर्मचारी शामिल रहे. 


पीएम नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबर को ही स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0 की शुरुआत की. इसी अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने झाड़ू थामकर मंत्रालय में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की. केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का कहना है कि हम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को हकीकत में बदलने के लिए तत्पर है. 'स्वच्छ रहेगा भारत तो स्वस्थ रहेगा भारत' की थीम पर हम काम कर रहे हैं. यह तो बस शुरुआत है. यह स्वच्छता अभियान सिर्फ मंत्रालय तक नहीं सीमित होगा, हम इसे अगले पड़ाव तक ले जाएंगे. 


केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन ही देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाएगा. देश ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से जो हासिल किया, वह ये भरोसा देता है कि हर भारतवासी अपने कर्तव्यों के लिए संवेदनशील है. 


इस मौके पर पशुपति पारस ने आगे कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया और इसके सफल कार्यान्वयन हेतु भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की. मोदी की अपील पर पूरा देश इस अभियान के लिए जुड़ा और इसका असर शहरों में दिख भी रहा है. मैं प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं कि देश में स्वच्छता की अपील को एक अभियान की तरह शुरू किया. मैं संकल्प लेता हूं कि इस अभियान को आगे बढ़ाने और सफल बनाने के लिए हर संभव कोशिश करूंगा.

टैग्स