ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में एडमिशन के लिए लागू होगा नियम, जानिए क्या है पूरी खबर

PATNA : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में एडमिशन लेने वाले छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अब पटना जिले के छह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में दिव्यांग लड़कियों के लिए 25-25 सीटें

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में एडमिशन के लिए लागू होगा नियम, जानिए क्या है पूरी खबर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में एडमिशन लेने वाले छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अब पटना जिले के छह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में दिव्यांग लड़कियों के लिए 25-25 सीटें आरक्षित कर दी गई हैं। सभी विद्यालयों में छह से 18 वर्ष की लड़कियां विभिन्न कक्षाओं में नामांकन ले सकती हैं। स्कूल में दिव्यांग लड़कियों को पढ़ाने के लिए विशेष शिक्षक नियुक्त किए गए हैं।


दरअसल, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अधिक से अधिक दिव्यांग लड़कियों को चिन्हित कर उनका नामांकन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कराना सुनिश्चित करें। जिले के पटना सदर, पुनपुन, अथमलगोला, दनियावां और मनेर के (टाइप-एक और टाइप-चार विद्यालय) कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में दिव्यांग लड़कियों के नामांकन के लिए 25-25 सीटें निर्धारित हैं।


वहीं, इन विद्यालयों में नामांकन लेने वाली दिव्यांग लड़कियों की संख्या बहुत कम है, जबकि इन विद्यालयों में श्रवणबाधित और दृष्टिबाधित लड़कियों को पढ़ाने के लिए विशेष शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। यह विद्यालय आवासीय है। जिसमें रहने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था है। इसके अलावा श्रवणबाधित और दृष्टिबाधित लड़कियों को पढ़ने के लिए निशुल्क उपकरण भी दिए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में नामांकन जारी है। 


उधर, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को शिकायत मिली है कि जो दिव्यांग लड़कियां स्कूल नहीं आ रही उनका नाम काटा जा रहा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि किसी दिव्यांग बच्चों का नाम काटने का प्रविधान नहीं हैं।