ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

करनी सेना के अध्यक्ष ने कहा- बीजेपी MLC नवल यादव की जीभ काट लेंगे, जूते भी मारेंगे, बिहार के नेता महामूर्ख हैं, हम खुद न्याय करेंगे

PATNA : मधुबनी कांड को लेकर बिहार पहुंचे राजपूत करनी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा है कि वे बीजेपी के विधान पार्षद नवल किशोर यादव की जीभ काट लेंगे. ऐसे नेता को सरे

करनी सेना के अध्यक्ष ने कहा- बीजेपी MLC नवल यादव की जीभ काट लेंगे, जूते भी मारेंगे, बिहार के नेता महामूर्ख हैं, हम खुद न्याय करेंगे
First Bihar
3 मिनट

PATNA : मधुबनी कांड को लेकर बिहार पहुंचे राजपूत करनी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा है कि वे बीजेपी के विधान पार्षद नवल किशोर यादव की जीभ काट लेंगे. ऐसे नेता को सरेआम जूते मारेंगे. बिहार के नेता महामूर्ख हैं. मधुबनी कांड का न्याय खुद कर लेंगे. मकराना ने कहा कि शुक्रवार को वे मधुबनी में बता देंगे कि करनी सेना क्या कर सकता है.


नवल यादव की जीभ क्यों काटेंगे मकराना
दरअसल महिपाल सिंह मकराना राजपूतों के संगठन करनी सेना के एक गुट के अध्यक्ष हैं. वे आज मधुबनी हत्याकांड को लेकर पटना पहुंचे. एय़रपोर्ट पर मीडिया ने कहा कि बीजेपी नेता और MLC नवल किशोर यादव ने कहा कि करनी सेना क्या होता है. इसके बाद जो मकराना ने कहा ये उन्हीं के शब्दों में जानिये “नवल किशोर यादव की जीभ काट लेंगे. MLC है, चुनकर नहीं आया है. उसकी औकात नहीं है जनता के बीच में जाने की और चुन कर आने की. MLC है MLC की तरह ही रहे. उसकी औकात नहीं है करनी सेना के बारे में बोलने की.”


MLC को जूते भी मारेंगे
करनी सेना के अध्यक्ष ने कहा कि करनी सेना के बारे में बोलने की औकात नवल किशोर यादव की नहीं है. करनी सेना करनी माता के नाम पर बना है. करनी माता हमारी अराध्य देवी है. औऱ अगर कोई इस बारे में गलत बोलता है तो वे उसे जूते मारेंगे.


बिहार के नेता महामूर्ख हैं
करनी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि बिहार के नेता महामूर्ख हैं. वे मधुबनी की घटना को छोटी घटना बता रहे हैं. कोई पीड़ित परिवार को देखने नहीं गया है. इतनी बडी घटना हो गयी औऱ बिहार के नेता कुछ कर नहीं रहे हैं. बिहार के ऐसे नेता महामूर्ख हैं. कोई दलित परिवार का आदमी मरा होता तो देश का प्रधानमंत्री भी अंतिम संस्कार के दौरान खड़ा रह कर आंसू बहा रहा होता.


हम खुद न्याय कर देंगे
महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि वे हजारों गाडियों के साथ शुक्रवार को मधुबनी जायेंगे. वहां जाकर बताय़ेंगे कि राजपूत समाज क्या कर सकता है.वैसे तो उनका इरादा संवैधानिक तरीके से न्याय लेने का है. लेकिन अगर सरकार नहीं मानी तो राजपूत समाज जानता है कि न्याय कैसे किया जाता है. वे खुद इस मामले का न्याय कर देंगे.

टैग्स