ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कंगना के खिलाफ ड्रग्स केस की जांच करेगी मुंबई पुलिस, अचानक से पुराने मामले में महाराष्ट्र सरकार का एक्शन

DESK : मुंबई में महाराष्ट्र सरकार और कंगना राणावत के बीच छिड़ी जंग और आगे बढ़ती दिख रही है. महाराष्ट्र सरकार ने अब कंगना राणावत के खिलाफ ड्रग्स मामले में जांच के आदेश दे दिए ह

कंगना के खिलाफ ड्रग्स केस की जांच करेगी मुंबई पुलिस, अचानक से पुराने मामले में महाराष्ट्र सरकार का एक्शन
First Bihar
2 मिनट

DESK : मुंबई में महाराष्ट्र सरकार और कंगना राणावत के बीच छिड़ी जंग और आगे बढ़ती दिख रही है. महाराष्ट्र सरकार ने अब कंगना राणावत के खिलाफ ड्रग्स मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं. मुंबई पुलिस कमिश्नर को सरकार की तरफ से इस मामले में जांच के लिए दस्तावेज सौंपे गए हैं और जल्द ही क्राइम ब्रांच इसकी जांच शुरू कर सकती है.


कंगना राणावत के खिलाफ मुंबई पुलिस कमिश्नर को जो दस्तावेज मिले हैं. उसके बारे में माना जा रहा है कि ड्रग्स केस में कंगना के खिलाफ तेजी से कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सकती है. आपको बता दें कि इसके पहले एक कंगना के दफ्तर को बीएमसी ने अतिक्रमण के नाम पर तोड़ डाला था. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कंगना रनौत मुंबई पहुंची थी. केंद्र सरकार ने उन्हें हाई लेवल सिक्योरिटी भी दी है और कंगना लगातार शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार पर आक्रामक तेवर अपनाए हुए हैं. लेकिन अब ड्रग्स मामले में कंगना को घेरने के लिए उद्धव सरकार ने मुंबई पुलिस को आगे कर दिया है.


आपको बता दें कि यह मामला बेहद पुराना है. कंगना राणावत पर ड्रग्स लेने के आरोप लगे थे. अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत पर आरोप लगाया था कि वह ड्रग लेती हैं. हालांकि इससे बेहद पुराने मामले को अब तक के ठंडे बस्ते में डाला जा चुका था लेकिन में कंगना के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने इस पूरे मामले में अचानक से तेजी दिखाई है.