ब्रेकिंग
JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशJDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देश

कल पटना लाया जायेगा रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

DELHI : बिहार को बड़ी क्षति हुई है. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया है. वे कई दिनों से दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे. 74 साल की उम्र में उ

कल पटना लाया जायेगा रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
First Bihar
3 मिनट

DELHI : बिहार को बड़ी क्षति हुई है. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया है. वे कई दिनों से दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे. 74  साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांसे ली. चिराग पासवान ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी है. रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर कल पटना लाया जायेगा.


आपको पिछले 22 अगस्त को केंद्रीय खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था. उन्हें हृदय से संबंधित परेशानी को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां कार्डियोलॉजी के विशेषज्ञ डॉ. अशोक सेठ के नेतृत्व में उनका इलाज चल रहा था.  इस बीच उनकी तबीयत बिगड़ी थी जिसके बाद उनके दिल की सर्जरी भी की गयी थी. 3 अक्टूबर को डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की थी. डॉक्टरों ने कहा था कि हालत में सुधार होने पर उनकी एक और सर्जरी की जायेगी. लेकिन तबीयत लगातार बिगड़ती गयी और आखिरकार आज शाम उन्होंने आखिरी सांसें ली.



इस वक्त जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक कल रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को पटना लाया जायेगा. बताया जा रहा है कि राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. उनके निधन के बाद देश भर में दुःख की लहर है. बिहार समेत अन्य राज्यों के बड़े नेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. रामविलास पासवान के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुःख व्यक्त किया है. दोनों नेताओं ने ट्वीट कर गहरी संवेदना व्यक्त की है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने भी रामविलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.


रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘’पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं. Miss you Papa...’’ रामविलास पासवान के निधन के बाद बिहार के सियासी जगत के एक युग का अंत हो गया है.