ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

कबाड़ व्यावसायी की दुकान और घर में IT की रेड, लोगों में इस बात की चर्चा तेज

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में इनकम टैक्स की टीम ने शहर के एक कबाड़ व्यावसायी की दुकान और घर में छापेमारी की है। आईटी की इस कार्रवाई से जिले के व्यवसायियों में हड़कंप मच गया

कबाड़ व्यावसायी की दुकान और घर में IT की रेड, लोगों में इस बात की चर्चा तेज
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में इनकम टैक्स की टीम ने शहर के एक कबाड़ व्यावसायी की दुकान और घर में छापेमारी की है। आईटी की इस कार्रवाई से जिले के व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स विभाग गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची थी। इसके बाद अब इस छापेमारी में आईटी टीम के हाथ क्या आया है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर में इनकम टैक्स की टीम ने एक कबाड़ दुकान में रेड किया है। आईटी की यह कार्रवाई करीब 7 घंटे तक चली है। इस दौरान आईटी की टीम ने दुकानदार के घर की भी तलाशी ली है। इसके साथ ही घर के सदस्यों के मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं। शुक्रवार की देर शाम तक छापेमारी होती रही। यह मामला जिले के सकरा थानाक्षेत्र के सरमस्तपुर मारीपुर का है। जहां एक कबाड़ दुकान में इनकम टैक्स अधिकारियों ने घंटों छापेमारी की। 


बताया जा रहा है कि, इनकम टैक्स विभाग गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची थी। इस टीम ने कबाड़ दुकान में छापेमारी कर दुकान को सील कर दिया है। उसके बाद टीम ने दुकान से करीब एक किलोमीटर दूर कबाड़ी दुकानदार के घर पर भी छापेमारी की। छापेमारी के दौरान किसी भी सदस्य को घर से बाहर या अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। टीम के अधिकारियों ने फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। 


उधर,  चर्चा है कि कुछ ही वर्ष के अंदर कबाड़ी दुकानदार ने अकूत संपति अर्जित की है। जिसके संबंध में किसी ने इनकम टैक्स विभाग को गुप्त सूचना दे दी थी। हालांकि, छापेमारी को लेकर इनकम टैक्स के अधिकारियों द्वारा कुछ भी नहीं बताया गया है। ऐसे में शहर में इनकम टैक्स की छापेमारी व्यवसायियों में चर्चा का विषय बना रहा। हर तरफ यही चर्चा होती रही कि कबाड़ी दुकानदार के घर और दुकान में छापेमारी की गई है। जो हैरान करने वाला है। लोग चर्चा कर रहे हैं कि कबाड़ से कितना कमा लिया जो इनकम टैक्स को आना पड़ा।