ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

काम की खबर : अब जल्द दूर होगी बिजली की समस्या, वाट्सएप पर होगा हल; विभाग ने शुरू की अनोखी पहल

PATNA : बिजली की समस्या को लेकर परेशान लोगों के लिए यह काफी काम की खबर है। अब उनकी हर एक समस्या का समाधान घर बैठे व्हाट्सएप के जरिए मात्र एक मैसेज करने पर हो जाएगा। इसको लेकर ऊर्जा

काम की खबर : अब जल्द दूर होगी बिजली की समस्या, वाट्सएप पर होगा हल; विभाग ने शुरू की अनोखी पहल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिजली की समस्या को लेकर परेशान लोगों के लिए यह काफी काम की खबर है। अब उनकी हर एक समस्या का समाधान घर बैठे व्हाट्सएप के जरिए मात्र एक मैसेज करने पर हो जाएगा। इसको लेकर ऊर्जा विभाग ने एक नई पहल शुरू की है।


दरअसल, राजधानी पटना में अब बिजली समस्या के लिए लोगों को घंटों इंतजार नहीं करना होगा। इसको लेकर विभाग ने इतने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है जिस पर उपभोक्ता अपनी समस्या बता सकते हैं और उसके बाद उनके इस समस्या का निपटारा कब किया जाएगा इसकी भी जानकारी उन्हें तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पहले  फीडरों का ब्रेकडाउन होने पर गड़बड़ी को ढूंढने में बिजलीकर्मियों को काफी समय लगता था। लेकिन, अब उन्हें इसमें समय नहीं लगेगा यही वजह है कि लोगों की समस्या का समाधान भी जल्द और समय पर कर दिया जाएगा। 


बताया जा रहा है कि, ऊर्जा विभाग के तरफ से जो व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है उसमें फीडर निकलने वाले हर इलाके के कुछ-कुछ लोगों को जोड़ा जाएगा। इसके जरिए लोगों के तरफ से कहीं तार टूटे, जंफर कटे, आग लग जाए, शॉर्ट सर्किट की  सूचना ग्रुप में डालने को कहा गया है। जिसके बाद कुछ भी बिजली की गड़बड़ी होने पर उस ग्रुप में जुड़े बिजलीकर्मी देखेंगे और उसका निपटारा करेंगे। 


आपको बताते चलें कि , राजधानी पटना में फिलहाल कैनाल और टेल्कॉम दो लंबे दूरी के फीडर है। यह फीडर 1970 के आसपास बना हुआ है। उस समय पटना की आबादी काफी कम थी। अबतक इन्हीं फीडरों से बिजली बहाल हो रही है। कैनाल फीडर की दूरी 26 किमी और टेल्कॉम की दूरी 22 किमी है। कैनाल खगौल ग्रिड से और टेल्कॉम मीठापुर ग्रिड से निकला हुआ है। कैनाल खगौल ग्रिड से निकलकर गड़ीखाना पीएसएस, सगुनामोड़, रूपसपुर नहर, आईजीआईएमएस, पाटलिपुत्र होते हुए एएन कॉलेज तक पहुंचता है।