ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

काम की खबर : अब बिहार के सभी यूनिवर्सिटी में होगी BCA, BBA और BBM की पढ़ाई, शिक्षा विभाग ने भेजा लेटर

PATNA : बिहार के वोकेशन कोर्स की पढाई करने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए यह काफी काम की खबर है। अब सूबे के सभी यूनिवर्सिटी में व्यावसायिक कोर्स में दाखिले की अनुमति मिली गई

काम की खबर : अब बिहार के सभी यूनिवर्सिटी में होगी BCA, BBA और BBM की पढ़ाई, शिक्षा विभाग ने भेजा लेटर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के वोकेशन कोर्स की पढाई करने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए यह काफी काम की खबर है। अब सूबे के सभी  यूनिवर्सिटी में व्यावसायिक कोर्स में दाखिले की अनुमति मिली गई है। शिक्षा विभाग ने सभी कुलसचिवों को इस आशय का पत्र भेजा। अभी एक सत्र 2024-25 के लिए ही अस्थायी तौर पर मान्यता दी गई है। विभाग ने नामांकन की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने का निर्देश दिया है। इससे पहले अनुमति नहीं मिलने से नामांकन का मामला अटका हुआ था।


दरअसल,  राज्यभर के 50 हजार विद्यार्थी दाखिले से वंचित थे। अब सोमवार से कई विश्वविद्यालयों में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शिक्षा विभाग के तरफ से पत्र में बीसीए, बीबीए, बीएमएस सहित अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रम में नामांकन की अनुमति दी गई है। लेकिन, इसके लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की मंजूरी जरूरी है।


 ऐसा नहीं करने वाले विश्वविद्यालयों और कॉलेजों पर कार्रवाई की जाएगी। इसमें कहा गया है कि पिछले सत्र 2023-24 में जितनी सीटों पर नामांकन लिया गया था, उतनी ही सीटों पर नामांकन लेना है। उन्हीं विषयों में नामांकन लेना है, जिसकी ऑर्डिनेंस और रेगुलेशन को राज्यपाल सचिवालय से मान्यता प्राप्त है।


वहीं, पत्र में यह भी कहा गया है वैसे कॉलेज जहां पर प्रयोगशाला, शिक्षक, आधारभूत संरचना आदि मानक के अनुरूप नहीं है, वहां नामांकन कम सीटों पर लेना है या नहीं लेना है। इसकी जांच विश्वविद्यालय अपने स्तर से करेंगे। आगामी वर्ष 2025-26 में जिन अंगीभूत कॉलेजों को सीटों की संख्या बढ़ानी है, वे पहले ही अपने सक्ष्म प्राधिकार से अनुमति प्रदान कर लेंगे। ताकि सीटों का निर्धारण और कोर्स संचालन की अनुमति स्थायी रूप से सके।