ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

जेपी गंगा पथ पर दो पुलिस वाहन और 12 पुलिसकर्मी होंगे तैनात, तेज गाड़ी चलाने वालों पर होगा एक्शन

PATNA : राजधानी पटना के जीपी गंगा पर तेज गाड़ी में चलाने से आये दिन दुर्घटना की खबर आती है. पुलिस ने सड़क दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है. जेपी गंगा पथ पर दो पुलिस व

जेपी गंगा पथ पर दो पुलिस वाहन और 12 पुलिसकर्मी होंगे तैनात, तेज गाड़ी चलाने वालों पर होगा एक्शन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के जीपी गंगा पर तेज गाड़ी में चलाने से आये दिन दुर्घटना की खबर आती है. पुलिस ने सड़क दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है. जेपी गंगा पथ पर दो पुलिस वाहन व 12 पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है. साथ ही अटल पथ, एम्स एलिवेटेड पर सितंबर से चार दर्जन से अधिक ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकार्डर कैमरे लगाये जायेंगे. 


एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. जेपी गंगा पथ पर आने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. इसलिए इस पथ पर चार पार्किंग स्थल भी बनाया जायेगा. जिसमें कोई व्यक्ति अपने वाहन को लगा सकते हैं. अभी लोग गंगा पथ पर जाने के बाद इधर-उधर वाहन लगा देते हैं, इसके कारण जाम की स्थिति हो जाती है.


जेपी गंगा पथ पर चार कैमरे सोनपुर जाने वाले ब्रिज के पास, छह रोटरी के पास, छह चेक पोस्ट पर व चार कैमरे गंगा पथ को गांधी मैदान के पास जोड़ने वाले लेन में लगेंगे. इस कैमरे को इसलिए लगाया जा रहा है, ताकि अधिक गति से वाहन चलाने वालों को पकड़ा जा सके. जो भी व्यक्ति तय गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक पर वाहन चलायेंगे, जुर्माने की रसीद उनके घर पर पहुंच जायेगी.


बताया जाता है कि गंगा पथ गोलंबर के पास दोनों ओर एक-एक, पाटी पुल घाट के पास एक व पीएमसीएच के पास एक पार्किंग स्थल बनाया जायेगा. साथ ही अधिक गति से चलने वाले वाहनों को भी जब्त किया जायेगा. चेन स्नेचिंग को रोकने और स्नेचरों को पकड़ने के लिए दो सब इंस्पेक्टर, चार कांस्टेबल व दस क्विक मोबाइल के जवानों की तैनाती की गयी है. यह टीम पटना के सेंट्रल एरिया के उन जगहों पर पर तैनात की गई है, जहां हमेशा चेन स्नेचिंग की घटनाएं सामने आती है.

टैग्स