ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

जेपी सेतु पर बड़ा हादसा: टक्कर के बाद कार और वैन में लगी आग, दोनों गाड़ियां जलकर खाक

पटना के जेपी सेतु पर तेज रफ्तार कार ने पार्सल वैन में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। घटना के बाद पुल पर लंबा जाम लग गया।

bihar
जेपी सेतु पर बड़ा हादसा
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के जेपी सेतु पुल पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब सोनपुर से आ रहे एक पार्सल वैन में पीछे से कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गयी। बीच सड़क पर दोनों गाड़ियां धू-धूकर जलने लगी। किसी तरह गाड़ी में बैठे लोगों ने कूदकर अपनी-अपनी जान बचायी। इस हादसे के बाद जेपी सेतु ब्रिज पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम और फायर बिग्रेड के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों गाड़ियों में लगी आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दोनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना पिलर नंबर 9 के पास की है जब एक पार्सल वैन गुरुवार को 3 बजे सोनपुर से पटना की ओर आ रही थी। तभी पीछे से एक कार तेज गति से पटना की ओर आ रही थी। 


अचानक पार्सल वैन में जोरदार टक्कर मारने के बाद दोनों गाड़ियों के इंजन में आग लग गयी। ट्रैफिक पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया है. दोनों गाड़ियों का ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। गाड़ी के इंजन नंबर, चेचिस नंबर और नंबर प्लेट के आधार पर दोनों के मालिक का पता लगाने में पुलिस लगी हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  

टैग्स