ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

Bihar News: रील बनाने के दौरान बड़ा हादसा, बिहार के दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत

Bihar News: हरियाणा के झज्जर में रेलवे ट्रैक पर रील बनाते समय बिहार के दो युवकों की तेज रफ्तार ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई, जिससे दोनों गांवों में मातम पसरा है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: हरियाणा के झज्जर में सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में बिहार के दो युवकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान पश्चिम चंपारण जिले के 20 वर्षीय राहुल ठाकुर और उसके जीजा के भाई 21 वर्षीय रोहित ठाकुर के रूप में हुई है। दोनों युवक रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए।


यह हादसा बीते बुधवार की शाम झज्जर के एक रेलवे ट्रैक पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर झज्जर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शवों को ट्रैक से हटाया। शवों की स्थिति गंभीर होने के कारण पूरी प्रक्रिया में करीब पांच घंटे का समय लगा।


राहुल ठाकुर पश्चिम चंपारण के योगापट्टी थाना क्षेत्र के फतेहपुर बढ़ाई टोला का निवासी था, जबकि रोहित ठाकुर बैरिया प्रखंड के बथना पंचायत स्थित वार्ड-7 सुदामानगर का रहने वाला था। इस घटना के बाद दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और बुधवार से दोनों घरों में चूल्हे नहीं जले हैं।


परिजन नारद ठाकुर ने बताया कि झज्जर में उनकी नाई की दुकान है, जहां राहुल और रोहित काम करते थे। बुधवार शाम दोनों ने कहा कि वे थोड़ी देर में रेलवे ट्रैक के पास रील बनाकर लौट आएंगे। नारद ने उन्हें मना भी किया, लेकिन वे नहीं रुके। कुछ ही देर बाद हादसे की सूचना मिली।


गुरुवार को झज्जर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। एंबुलेंस से शवों को बिहार लाया जा रहा है। घने कोहरे के कारण शवों के गांव पहुंचने में देरी हो रही है। शुक्रवार शाम तक शवों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर रील और सोशल मीडिया के लिए जोखिम भरे स्टंट करने के खतरों को उजागर कर दिया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता