ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

जहानाबाद में बड़ा हादसा : मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबे चार बच्चे, तीन को सुरक्षित निकाला गया, एक की तलाश जारी

JEHANABAD : जहानाबाद में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जहानाबाद में इंडियन पब्लिक स्कूल के बच्चे सरस्वती मां की प्रतिमा को दरधा नदी झालास पर विसर्जन के लिए लाए

जहानाबाद में बड़ा हादसा : मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबे चार बच्चे, तीन को सुरक्षित निकाला गया, एक की तलाश जारी
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD : जहानाबाद में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जहानाबाद में इंडियन पब्लिक स्कूल के बच्चे सरस्वती मां की प्रतिमा को दरधा नदी झालास पर विसर्जन के लिए लाए थे. उसी दौरान पानी के तेज बहाव में स्कूल के 4 बच्चे गहरे पानी में चले गए जिसमें एक बच्चा अभी तक पानी में डूबा हुआ है.  


आसपास के लोगों के सहयोग से तीन बच्चे को सुरक्षित निकाला गया लेकिन एक हिमांशु कुमार नाम का बच्चा जो क्लास फाइव का स्टूडेंट बताया जा रहा है वह अभी तक पानी में डूबा हुआ है. बच्चे के परिजनों को सूचना देने के बाद मौके पर परिजन पहुंच चुके हैं. साथ ही साथ इस घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग काफी संख्या में जुटे हुए हैं. 


बच्चों के डूबने की सूचना पाकर स्थानीय नगर थाना की पुलिस पहुंच चुकी है और बच्चे को खोजने के लिए गोताखोर को बुलाया जा रहा है. एक बच्चे के न मिलने से लोग आशंका जता रहे हैं कि बच्चा गहरे पानी में चला गया है. हालांकि लोगों ने अभी उम्मदी नहीं खोई है. और बच्चे की तलाश जारी है. घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं.

टैग्स