ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

JDU MLA पप्पू पांडे पर हाथ डालने से पहले सबूत जुटाएगी बिहार पुलिस, जरूरत पड़ी तो SIT करेगी कार्रवाई

PATNA : गोपालगंज नरसंहार को लेकर नीतीश सरकार भले ही फजीहत झेल रही हो, लेकिन बिहार पुलिस ने साफ कर दिया है कि विधायक पप्पू पांडे के खिलाफ एक्शन तभी लिया जायेगा, जब कोई सबूत उनक

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : गोपालगंज नरसंहार को लेकर नीतीश सरकार भले ही फजीहत झेल रही हो, लेकिन बिहार पुलिस ने साफ कर दिया है कि विधायक पप्पू पांडे के खिलाफ एक्शन तभी लिया जायेगा, जब कोई सबूत उनके खिलाफ मिलेगा. बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ से एडीजी हेडक्वार्टर ने बजाप्ता प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी है. एडीजी हेडक्वार्टर जितेंद्र कुमार ने कहा है कि गोपालगंज में हत्याकांड की जांच का जिम्मा एसआईटी को दे दिया गया है और विधायक पप्पू पांडे के खिलाफ अगर सबूत मिलते हैं, तब कार्रवाई की जाएगी.


बिहार पुलिस मुख्यालय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिना सबूत के विधायक के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जायेगा. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भले ही रोज विधायक की गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रहे हो लेकिन बिहार पुलिस ने अपने बयान से यह साफ कर दिया है कि फिलहाल पप्पू पांडे की गिरफ्तारी को लेकर वह किसी जल्दबाजी में नहीं है. पुलिस मुख्यालय ने बताया है कि 24 मई को गोपालगंज में हुई घटना के बाद कार्रवाई करते हुए विधायक के भाई सतीश पांडे और मुकेश पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन इस मामले में नामजद अभियुक्त बनाए गए पप्पू पांडे और बटेश्वर पांडे की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है. हालांकि बिहार पुलिस यह नहीं बता रही है कि नामजद अभियुक्त होने के बावजूद विधायक से अब तक पुलिस ने पूछताछ भी क्यों नहीं की.


बिहार पुलिस ने बताया है कि इस घटना की प्रतिक्रिया में 26 मई को हथुआ थाना इलाके के पूरा में शशिकांत तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की हत्या कर दी गई. इस संबंध में चार नामजद अभियुक्त बनाए गए हैं. इनमें से एक मुन्ना यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बिहार पुलिस पूरे मामले की जांच का जिम्मा एसआईटी को दे रखा है और सारण के डीआईजी लगातार इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. विधायक के खिलाफ अगर कोई सबूत मिलती है, तो पुलिस अपनी कार्रवाई में कोई भी नरमी नहीं बरतेगी. पुलिस की ओर से सबूत को लेकर आम लोगों से भी मदद मांगी गई है.  जेडीयू विधायक पप्पू पांडे के ऊपर एक्शन को लेकर बिहार पुलिस ने जिस स्पष्टता के साथ बयान दिया है. उसके बाद एक बार फिर से विपक्ष इसे मुद्दा बना सकता है.

टैग्स