ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

JDU विधायक की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, MLA समेत 4 लोग बुरी तरह जख्मी

PATNA : बिहार में सड़क हादसे का दौर जारी है. इस वक्त एक बड़ी खबर वैशाली जिले से सामने आ रही है, जहां जेडीयू विधायक की गाड़ी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई है. इस सड़क हादसे में विध

JDU विधायक की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, MLA समेत 4 लोग बुरी तरह जख्मी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसे का दौर जारी है. इस वक्त एक बड़ी खबर वैशाली जिले से सामने आ रही है, जहां जेडीयू विधायक की गाड़ी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई है. इस सड़क हादसे में विधायक समेत 4 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. सबका इलाज किया जा रहा है.

JDU विधायक की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, MLA समेत 4 लोग बुरी तरह जख्मी


घटना वैशाली जिले के सराय मंसूरपुर की है, जहां केसरिया सीट से जेडीयू विधायक शालिनी मिश्रा की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि जेडीयू की महिला विधायक शालिनी मिश्रा अपने परिवार के साथ मोतिहारी से पटना आ रही थीं. तभी अचानक वैशाली जिले के सराय मंसूरपुर के पास ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई.


JDU विधायक की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, MLA समेत 4 लोग बुरी तरह जख्मी


सड़क हादसे में जख्मी विधायक शालिनी मिश्रा ने फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी दी कि वह मोतिहारी से अपनी सास, ससुर और देवर के साथ पटना आ रही थीं. इस दौरान घटना हुई. इस घटना में उनको खुद भी चोटें आई हैं. उनके ससुर और सास भी चोटिल हुए हैं. विधायक के मुताबिक उनकी गाड़ी 4 से 5 बार पलटी मरते हुए गड्ढे में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही वैशाली पुलिस मौके पर पहुंची. 


आपको बता दें कि इसबार चुनाव में पूर्वी चंपारण जिले की केसरिया विधानसभा सीट से जेडीयू की उम्मीदवार रहीं शालिनी मिश्रा ने राजद के संतोष कुशवाहा को 9338 वोटों से हराया था. लोजपा के राम शरण यादव भी इस सीट से खड़े हुए थे. लेकिन फिर भी नीतीश की कैंडिडेट बाजी मारने में सफल रही थीं.

टैग्स