ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

सुशांत के लिए बेचैनी और कन्हैया का गुनाहगार अब भी फरार, 6 महीने बाद आरोपी कुश पर इनाम घोषित

PATNA: एएन कॉलेज के छात्र नेता कन्हैया कौशिक की हत्या के पांच माह बीत गए हैं , लेकिन अभी तक मर्डर केस का मुख्य आरोपी कुश पुलिस गिरफ्त से बाहर है. अब कन्हैया की हत्या करन

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA: एएन कॉलेज के छात्र नेता कन्हैया कौशिक की हत्या के पांच माह बीत गए हैं , लेकिन अभी तक मर्डर केस का  मुख्य आरोपी कुश पुलिस गिरफ्त से बाहर है. अब कन्हैया की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी पर पटना पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा कर दी है. 

एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताआ  कि कुश की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है. सोमवार की अहले सुबह शास्त्री नगर पुलिस ने कोईलवर और बिगटा इलाके में छापेमारी की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. दरअसल पुलिस को पता चला था कि कन्हैया कौशिक की हत्या का आरोपी कुश इलाके में आया हुआ है, लेकिन छापेमारी में उसका कोई पता नहीं चला. 

बता दें कि कन्हैया शास्त्री नगर थाने के पटेल नगर रोड नंबर 5 में रहता था. रोड नंबर 5 में ही कन्हैया और उसके दोस्तों की तरफ से 11 मार्च को होली मिलन  कार्यक्रम रखा गया था.  इसके लिए जगह-जगह पर पोस्टर लगाए गए थे. इस शुभकामना पोस्टर में कन्हैया और उसके दोस्तों की तस्वीर लगी थी लेकिन कुश की  तस्वीरें नहीं लगी थी. जिसे लेकर उनके बीच विवाद हुआ और फिर कन्हैया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.