ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

जाप को अंसारी महापंचायत का समर्थन, हाथरस की घटना से नाराज पप्पू यादव ने आदित्यनाथ से मांगा इस्तीफा

PATNA : अंसारी महापंचायत के संयोजक वसीम नैयर अंसारी, खुर्शीद आलम अंसारी सहित पूरा संगठन अपने सभी सदस्यों के साथ जन अधिकार पार्टी में शामिल हुई. जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू

जाप को अंसारी महापंचायत का समर्थन, हाथरस की घटना से नाराज पप्पू यादव ने आदित्यनाथ से मांगा इस्तीफा
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  अंसारी महापंचायत के संयोजक वसीम नैयर अंसारी, खुर्शीद आलम अंसारी सहित पूरा संगठन अपने सभी सदस्यों के साथ जन अधिकार पार्टी में शामिल हुई. जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने अंसारी महापंचायत की प्रशंसा करते हुए उनका जाप में स्वागत किया और कहा कि अब बिहार और बिहारी का राज चलेगा. चाणक्य होटल में आयोजित इस मिलन के लिए आयोजित सम्मारोह में उन्होंने कांग्रेस पार्टी और उपेंद्र कुशवाहा को एक बार फिर पीडीए में शामिल होने की दावत दी.


पप्पू यादव ने हाथरस रेप-मर्डर की निंदा करते हुए कहा कि या तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दें या उन्हें बर्खास्त किया जाए.  जाप की पहली प्राथमिकता महिला सुरक्षा हैं. इस अवसर पर उन्होंने सत्ता और विपक्ष दोनों को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें अपना-अपना प्रतिज्ञा पत्र लाने की चुनौती दी.


पप्पू यादव ने आगे कहा कि एक तरफ लालू प्रसाद मुसलमानों को बीजेपी का डर दिखाकर उनकी रहनुमाई का दावा करते हैं तो दूसरी ओर नीतीश कुमार ऊंची जाति को लालू का डर दिखाकर वोट मांगते हैं.  मैं बिहार से डर और भय की राजनीति को खत्म करूंगा. जाप अध्यक्ष ने दावा किया कि अगर बीजेपी से कोई लड़ सकता है तो वह पीडीए ही है. 


पप्पू यादव ने रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से कहा कि आप मुख्यमंत्री बनें लेकिन पहले साथ आएं और बिहार को सांप्रदायिकता और जातिवाद से बचाएं. उन्होंने कांग्रेस से कहा कि उसे राजद परिवार से छुटकारा लेना पड़ेगा. जाप अध्यक्ष ने अपने प्रतिज्ञा पत्र की बातों को दोहराते हुए भरोसा दिलाया कि वे माफिया-बेईमान-दलाल का राज खत्म करेंगे.  उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो छह महीने में या तो वे रहेंगे या माफिया रहेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की सरकार 90% रोजगार वाली जगह पर नौकरी खत्म कर रही है. किसान, मजदूर और छोटे-मझोले व्यापारियों की आत्मा पर चोट कर रही है.