ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

जनता दरबार में पहुंचे मुस्लिम युवक ने विकास पर दिखाया आईना, बोला.. गांव में सड़क नहीं इसलिए बेटियों की शादी नहीं होती

PATNA : बिहार में विकास को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार की तरफ से भले ही हर दिन दावे किए जाते हैं. लेकिन सीमांचल में विकास की तस्वीर क्या है, इसका आईना अररिया से

जनता दरबार में पहुंचे मुस्लिम युवक ने विकास पर दिखाया आईना, बोला.. गांव में सड़क नहीं इसलिए बेटियों की शादी नहीं होती
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में विकास को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार की तरफ से भले ही हर दिन दावे किए जाते हैं. लेकिन सीमांचल में विकास की तस्वीर क्या है, इसका आईना अररिया से आए एक युवक ने आज मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में दिखा दिया. सीएम नीतीश के सामने पहुंचे अररिया के फारबिसगंज के रहने वाले मुस्लिम युवक ने बताया कि उसके गांव में आज तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है. युवक का कहना था कि सड़क का निर्माण नहीं होने की वजह से लोगों को ना केवल परेशानी होती है. बल्कि अब तो बेटियों की शादी होना भी मुश्किल हो गया है.


सीएम नीतीश के सामने पहुंचे मुस्लिम युवक ने कहा कि वह अररिया जिले के फारबिसगंज से आया है. सर्विस गंज में उसका गांव है. हैरत की बात यह है कि उसके गांव के आसपास के दूसरे गांवों में सड़क का निर्माण हो चुका है. लेकिन पता नहीं किस वजह से उसके गांव में आज तक सड़क नहीं बन पाई. सड़क ना बन पाने की वजह से एक गांव के बेटियों की शादी नहीं हो पा रही है. सीएम नीतीश ने इस मामले को तुरंत गंभीरता से लिया और तत्काल ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों को तलब कर डाला.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिस गांव को लेकर युवक ने शिकायत की. वहां सड़क का निर्माण किन परिस्थितियों में नहीं हो पाया. इसकी जानकारी लें. अगर सड़क का निर्माण वाकई नहीं हो पाया है तो तुरंत निर्माण कार्य शुरू किया जाए. नीतीश कुमार ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है. ग्रामीण कार्य विभाग की कार्य योजना में गांव गांव में सड़क निर्माण कराना शामिल है. ऐसे में अगर कोई गांव छूट जाता है और इस तरह की परेशानी लोगों को होती है. तो अधिकारी इसे गंभीरता से लें.