ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार बोर्ड ने लड़का को बना दिया लड़की: शिकायत सुनते ही चौंक गए नीतीश, बोले- ई तो कमाल चीज है, ऐसे कैसे हुआ

PATNA : सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर सीएम नीतीश भी चौंक गए और अधिकारियों से पूछ बैठे कि 'ई तो कमाल चीज है,

बिहार बोर्ड ने लड़का को बना दिया लड़की: शिकायत सुनते ही चौंक गए नीतीश, बोले- ई तो कमाल चीज है, ऐसे कैसे हुआ
First Bihar
3 मिनट

PATNA : सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर सीएम नीतीश भी चौंक गए और अधिकारियों से पूछ बैठे कि 'ई तो कमाल चीज है, ऐसे कैसे हुआ.' दरअसल एक छात्र ने सीएम से शिकायत की कि बिहार बोर्ड ने उसे लड़का से लड़की बना दिया. शिवहर से आये युवक ने शिकायत कि मैट्रिक के सर्टिफिकेट में उसकी जगह लड़की की तस्वीर दी हुई है.


'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में अपनी शिकायत लेकर आये छात्र ने सीएम से कहा कि "मैंने 2016 में मैट्रीक की परीक्षा पास की थी. लेकिन मेरे मैट्रिक के रिजल्ट में मेरी तस्वीर की जगह लड़की की तस्वीर लगा दी गई है. शिकायत के बाद भी उसमें सुधार नहीं हुआ. उसे बदला नहीं जा रहा है. मैंने पटना बोर्ड ऑफिस में डाक्यूमेंट्स भी जमा किया था. नहीं बदला तो जॉब नहीं कर पाएंगे सर."


युवक की शिकायत सुनकर सीएम नीतीश ने उससे पूछा कि "पास आप किये हैं और फोटो लड़की का लगा दिया? आप कहां से हैं? कहाँ पढ़े थे? 2016 में पास किये थे? मैट्रिक पास किये थे? सर्टिफिकेट यहीं से (पटना से) ही न गया होगा?" इन तमाम सवालों के बाद सीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारी को फोन घुमाया और कहा कि "यहां एक यूथ आया है. बता रहा है कि 2016 में इसने मैट्रिक पास किया. सर्टिफकेट में इसके जगह लड़की का फोटो है.  ई तो कमाल चीज है, ऐसे कैसे हुआ? जरा दिखवाइये तो इसे. माध्यमिक शिक्षा वाले को तुरंत दिखवाइये."


बिहार बोर्ड ने लड़का को बना दिया लड़की: शिकायत सुनते ही चौंक गए नीतीश, बोले- ई तो कमाल चीज है, ऐसे कैसे हुआ


मुख्यमंत्री के जनता दरबार में समस्तीपुर से आए एक युवक की शिकायत सुनकर सीएम गुस्से में आ गए है. दरअसल युवक ने मुख्यमंत्री के सामने कहा कि उसने 2017 में मैट्रिक की परीक्षा पास की थी, लेकिन उसे प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई. युवक ने आरोप लगाया कि पूछने पर दफ्तर से धक्के मारकर निकाल दिया जाता है. यह बात सुनकर सीएम गुस्से में आ गए. उन्होंने पिछड़ा विभाग के सचिव को तलब किया. इसके बाद उन्होंने शिक्षा विभाग के अपर सचिव को बुलाकर इस मामले को तुरंत देख लेने का निर्देश दिया.