ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

जलस्तर बढ़ने से गंगा पथ पर चढ़ा पानी, आवागमन में हो रही परेशानी

PATNA CITY: गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसके कारण नदी से सटे इलाकों में पानी प्रवेश कर गया है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। पटना के गंग

जलस्तर बढ़ने से गंगा पथ पर चढ़ा पानी, आवागमन में हो रही परेशानी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसके कारण नदी से सटे इलाकों में पानी प्रवेश कर गया है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। पटना के गंगा पथ पर अब पानी चढ़ गया है। सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।


लगातार जलस्तर बढ़ने से गंगा पथ भी पानी की चपेट में आ गया है। गंगा के रौद्र रूप को देखकर गंगा तट के आस-पास बसे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों को अब मवेशियों की चिंता सता रही है क्योंकि गंगा की लहरे गंगा पथ पर पहुंच गई है। जहां लोग अपने मवेशियों को रखते हैं। 


गंगा पथ पर जलजमाव की स्थिति देखी जा रही है। जिसके कारण गंगा नदी ने गंगा पथ को अपने आगोश में ले लिया है। गंगा पथ से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण सड़क जाम से बचने के लिए वे गंगा पथ का उपयोग कर रहे थे लेकिन गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा पथ भी डूबने लगा है। 


यदि आगे तेज बारिश हुई तो गंगा पथ का आगे का इलाका भी पानी में डूब जाएगा। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज ने शनिवार को गंगा नदी के जलस्तर का जायजा लिया और विभाग के अधिकारियों और SDRF की टीम से बातचीत की। बाढ़ से निपटने के लिए मंत्री शाहनवाज ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता