ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

जल जीवन हरियाली योजना पार्ट 2 की शुरुआत, किसानों को नई तकनीक से खेती की सहूलियत देगी नीतीश सरकार

PATNA : नीतीश सरकार ने अपनी नई पारी की शुरुआत के साथ ही जल जीवन हरियाली अभियान की पार्ट 2 योजना की शुरुआत कर दी है. इस अभियान के तहत दूसरे साल के कार्यक्रमों की शुरुआत आज मुख्यमंत्

जल जीवन हरियाली योजना पार्ट 2 की शुरुआत, किसानों को नई तकनीक से खेती की सहूलियत देगी नीतीश सरकार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नीतीश सरकार ने अपनी नई पारी की शुरुआत के साथ ही जल जीवन हरियाली अभियान की पार्ट 2 योजना की शुरुआत कर दी है. इस अभियान के तहत दूसरे साल के कार्यक्रमों की शुरुआत आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की. इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहें. जल जीवन हरियाली अभियान के तहत अब जलवायु के अनुकूल कृषि कार्यक्रम योजना की शुरुआत की जा रही है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस योजना की शुरुआत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की. मुख्यमंत्री आवास में एक संवाद से जुड़कर मुख्यमंत्री ने कई जिलों में किसानों के लिए चलाई जा रही सरकार की योजनाओं पर फीडबैक भी लिया. जलवायु अनुकूल कृषि के लिए अब तकनीक किसानों तक पहुंचाने का जिम्मा सरकार ने उठाया है.


इस योजना के तहत जलवायु के अनुकूल क्रॉप साइकिल का चयन, फसल कैलेंडर के मुताबिक, सही समय पर बुआई, जलवायु के मुताबिक फसल प्रभेद और उत्तम गुणवत्ता का बीज चयन करने, साथ ही साथ बुआई की उत्तम तकनीक जैसे जीरो टिलेज, हैप्पी सीडर, रेज बेड, सीधी बुआई, ड्रम सीडर और पंक्ति में बुआई का उपयोग करने के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा. 


साथ ही साथ जल पोषक तत्व और खरपतवार आदि का समुचित प्रबंधन मिट्टी और जलवायु के परिस्थितियों के अनुसार फसल का वर्गीकरण और किसानों को प्रशिक्षण के साथ-साथ कृषि की उन्नत तकनीक जानने और समझने के लिए भ्रमण की भी सुविधा राज्य सरकार मुहैया कराएगी. 

टैग्स