ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

जल–जीवन–हरियाली योजना के लिए भी बनेगी मेंटेनेंस पॉलिसी, नीतीश कुमार बोले.. अधिकारी अभियान पर गंभीर रहें

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल जीवन हरियाली अभियान की शुरुआत की थी। नीतीश कुमार की तरफ से शुरू की गई इस योजना को उनका ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। आज जल-जीवन-हरियाली द

जल–जीवन–हरियाली योजना के लिए भी बनेगी मेंटेनेंस पॉलिसी, नीतीश कुमार बोले.. अधिकारी अभियान पर गंभीर रहें
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल जीवन हरियाली अभियान की शुरुआत की थी। नीतीश कुमार की तरफ से शुरू की गई इस योजना को उनका ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। आज जल-जीवन-हरियाली दिवस के मौके पर पटना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नीतीश कुमार ने ऐलान कर दिया है कि अब जल-जीवन-हरियाली योजना के लिए भी मेंटेनेंस पॉलिसी बनाई जाएगी। योजना को लेकर अधिकारियों को गंभीरता बरतने के लिए भी कहा है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के कारण जल-जीवन-हरियाली अभियान को 2 साल का एक्सटेंशन देना पड़ा है। हमारे लिए यह एक अतिरिक्त अवसर है। हमें बिहार में इस योजना के तहत पूरा लक्ष्य हासिल करना है। बिहार में नहर और पानी को संरक्षित करने के अलावा इस योजना के तहत जितने भी काम तय किए गए हैं, उसे लेकर अधिकारी सचेत रहें। नीतीश कुमार ने कहा कि मेंटेनेंस पॉलिसी को लेकर भी अच्छे सुझाव आए हैं और इसे लेकर सरकार जल्द फैसला करेगी।


नीतीश कुमार ने कहा कि तालाबों और पईनों को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान लगातार चल रहा है। इस योजना के साथ कुल 15 विभागों को जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अगर किसी को हटाया जाता है तो उसके लिए आवास की व्यवस्था भी सरकार ने तय की है। ठंड के मौसम में कोई बेघर न हो इसका भी ख्याल रखने की जरूरत है। नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग विरोध करते रहते हैं लेकिन सरकार को सब की फिक्र है।


जन-जीवन-हरियाली दिवस के मौके पर नीतीश कुमार ने इस बात को लेकर फोकस दिखाया है कि बिहार में रेन वाटर हार्वेस्टिंग योजना को लेकर जागरूकता फैलाई जाए। सरकार अपने स्तर पर सरकारी भवनों में इस तरह की व्यवस्था कर रही है लेकिन आम लोग भी जागरूक हो और बरसात के पानी को बेकार जाने से रोका जा सके, इसके लिए लोगों को जागरूक किए जाने की आवश्यकता भी नीतीश कुमार ने जताई है।