ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

'जबसे भाभीजी गयीं हैं; तेजू भैया 'धोखा' नहीं छोड़ते, कसम से दिलजले हो गए हैं'

PATNA : लालू के लाल तेजप्रताप यादव ने पीएम मोदी की लिट्टी-चोखा खाती तस्वीर के साथ धोखे का तड़का क्या लगाया । वे बेचारे फंसते नजर आ रहे हैं सोशल मीडिया पर उनकी खूब फजीहत

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : लालू के लाल तेजप्रताप यादव ने  पीएम मोदी की लिट्टी-चोखा खाती तस्वीर के साथ धोखे का तड़का क्या लगाया । वे बेचारे फंसते नजर आ रहे हैं सोशल मीडिया पर उनकी खूब फजीहत हो रही है। लोग कह रहे हैं आपका दिया हुआ धोखा तो आपकी पत्नी ऐश्वर्या राय भी नहीं भूलेंगी।


दरअसल पीएम नरेन्द्र मोदी दिल्ली के हुनर हाट में  बिहारी व्यंजन लिट्टी-चोखा खाते हुए अपनी तस्वीर ट्वीटर पर शेयर की थी। इसके बाद से बिहार में पॉलिटिकल लिट्टी-चोखा सब खा रहे हैं। सत्ता पक्ष पीएम मोदी की लिट्टी-चोखा को स्वादिष्ट बता रहा है तो विपक्ष को लिट्टी-चोखा का स्वाद नहीं भा रहा है। सभी ट्वीट कर इस पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं लेकिन तेजप्रताप यादव को अपनी राय रखना महंगा पड़ जब वे ट्रोल होते दिखे। दरअसल तेजप्रताप यादव ने पीएम का फोटो ट्वीट कर लिखा था कि  कतनो खईबऽ लिट्टी चोखा, बिहार ना भुली राउर धोखा..! अब ट्वीट में जहां धोखा देने वाली बात आयी तो ट्रोलर्स उनके पीछे पड़ गए।


@theskindoctor13 नाम के एक यूजर ने लिखा  है कि जबसे भाभीजी गयीं हैं, तेजू भैया एक भी वाक्य ऐसा छोड़ते नहीं जिसमे धोखा शब्द का प्रयोग ना करते हों। कसम से ऐसे दिलजले हो रखे हैं। वहीं समीर माहेश्वरी ने लिखा कि ऐश्वर्या भाभी भी आपका धोखा नहीं भूलने वाली। वहीं अमित पंडित नाम के एक यूजर लिखते  हैं कि आपने लिट्टी-चोखा तो खूब दबा के खाया और अपने ससुर चंद्रिका राय को धोखा भी दे दिया। तेजप्रताप यादव के ट्वीटर अकाउंट पर ऐसे कमेंट्स की भरमार है।


बता दें कि बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का फैमिली ड्रामा सुर्खियों में बना हुआ है। तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक का विवाद बार-बार घर से निकल कर सड़क पर आ जा रहा है।पिछली बार जब ऐश्वर्या राय की सास राबड़ी देवी ने उनका समान मायके भेज दिया था। वहीं ऐश्वर्या के पिता ने उस समान को लेने से इंकार कर दिया था तो ये प्रकरण भी कई दिनों तक सड़क पर चलता रहा था। इससे पहले भी ऐश्वर्या राय के ससुराल छोड़ने के दौरान भी हाई वोल्टेज ड्रामा लालू आावास पर हुआ था। ऐश्वर्या राय सास राबड़ी देवी, ननद मीसा भारती और पति तेजप्रताप यादव पर उत्पीड़न के आरोप लगा चुकी हैं। 


टैग्स