ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

IRCTC की वेबसाइट सुबह से ही डाउन, काउंटर से भी नहीं मिल रहा रेल टिकट; यात्रियों की परेशानी बढ़ी

PATNA: पूर्व मध्य रेल और ईस्टर्न रेलवे का सर्वर सुबह से ही डाउन है। जिसके कारण टिकट लेने में यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर ठप होने के कारण ऑनलाइन के साथ सा

IRCTC की वेबसाइट सुबह से ही डाउन, काउंटर से भी नहीं मिल रहा रेल टिकट; यात्रियों की परेशानी बढ़ी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पूर्व मध्य रेल और ईस्टर्न रेलवे का सर्वर सुबह से ही डाउन है। जिसके कारण टिकट लेने में यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर ठप होने के कारण ऑनलाइन के साथ साथ ऑफलाइन टिकट भी नहीं मिल पा रहा है। सर्वर डाउन होने के कारण लोगों को तत्काल और सामान्य टिकट लेने में भी परेशानी हो रही है।


टिकट लेने के लिए पटना जंक्शन पहुंचे लोगों की लंबी-लंबी कतार लगी रही। आरक्षण टिकट का काउंटर पर सुबह से ही टिकट कटाने के लिए लोग खड़े हैं लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण टिकट नहीं मिल पा रही है। सर्वर फेल होने के कारण यात्री रेलवे को कोस रहे हैं। सर्वर फेल होने के कारण न तो चार्ट प्रिपेयर हो रहा है और ना ही टिकट ही कैंसिल किया जा सकता है।


पूरे मामले पर पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया है कि सुबह 4:55 से ही टिकट नहीं कट रहा है। रेलवे का ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट सर्वर फेल होने के कारण यह समस्या हो रही है। रेलवे के इंजीनियरों की टीम सर्वर को ठीक करने की कोशिश कर रही है।