ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

संजीव सिंघल बने बिहार के DGP, सरकार ने जारी की अधिसूचना

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार होम गार्ड्स एंड फायर सर्विसेज के डीजी-कम-कमांडेंट संजीव कुमार सिंघल का तबादला हो गया है. बिहार के डीजीपी की अतिरिक्त जिम्मेदा

संजीव सिंघल बने बिहार के DGP, सरकार ने जारी की अधिसूचना
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार होम गार्ड्स एंड फायर सर्विसेज के डीजी-कम-कमांडेंट संजीव कुमार सिंघल का तबादला हो गया है. बिहार के डीजीपी की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभल रहे एसके सिंघल को स्थायी रूप से यहां का डीजीपी बना दिया गया है. बिहार सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है.


बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक बिहार होम गार्ड्स एंड फायर सर्विसेज के डीजी-कम-कमांडेंट की जिम्मेदारी को संभाल रहे 1988 बैच के आईपीएस अफसर संजीव कुमार सिंघल का तबादला कर दिया गया है. अब उन्हें पूर्ण रूप से यानी कि स्थायी डीजीपी बना दिया गया है. एसके सिंघल अब तक बिहार के डीजीपी के अतिरिक्त प्रभार में काम कर रहे थे.


आपको बता दें कि बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के बाद 1988 के आईपीएस अफसर एसके सिंघल को डीजीपी का प्रभार सौंपा गया था. इसके बाद बिहार के डीजी रैंक के अफसरों का नाम सरकार ने पैनल संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेजा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुप्तेश्वर पाण्डेय के वीआरएस लेने के बाद उनका पद संभाल रहे एसके सिंघल 1996 में तब सुर्खियों में आए थे, जब उन पर सीवान में डॉन-राजनेता शहाबुद्दीन ने हमला किया था.


उस दौरान IPS संजीव कुमार सिंघल सीवान में पुलिस अधीक्षक यानी कि SP के रूप में पर तैनात थे. तकरीबन 13 साल पहले वर्ष 2007 में एक विशेष अदालत ने शहाबुद्दीन को आइपीएस संजीव कुमार सिंघल पर हमले के मामले में 10 साल की सजा सुनाई थी.


संजीव सिंघल बने बिहार के DGP, सरकार ने जारी की अधिसूचना

टैग्स