ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

अंतरजातीय विवाह करने पर तेजस्वी की हो रही तारीफ, पोस्टर लगाकर कहा.. लोहिया के सपने को किया साकार

PATNA : बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के शादी की चर्चा जोर शोर से हो रही है. वैसे तो इस शादी को बेहद सीक्रेट रखा गया था, लेकिन अब कई जानकारियां निकल कर सामने आ गई है. तेजस्

अंतरजातीय विवाह करने पर तेजस्वी की हो रही तारीफ, पोस्टर लगाकर कहा.. लोहिया के सपने को किया साकार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के शादी की चर्चा जोर शोर से हो रही है. वैसे तो इस शादी को बेहद सीक्रेट रखा गया था, लेकिन अब कई जानकारियां निकल कर सामने आ गई है. तेजस्वी यादव की पत्नी की जो जानकारी निकल कर सामने आई है उससे पता चला है कि वह किश्चन हैं.



तेजस्वी यादव की पत्नी रिचेल तेजस्वी यादव की दोस्त थी और अब दोनों हिन्दू रीति-रिवाज से विवाह के बंधन में बंध चुके हैं. अंतरजातीय विवाह करने पर तेजस्वी यादव को एक ओर जहां उनके मामा साधु यादव द्वारा आलोचना की जा रही है तो वहीं राजद कार्यालय के बाहर पोस्टर लगा कर तेजस्वी यादव के इस कदम की तारीफ की जा रही है. 



राजद कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं द्वारा जो पोस्टर लगाया गया है उसमें राम मनोहर लोहिया का जिक्र किया गया है. पोस्टर में लिखा है- आप दोनों ने जाति, धर्म के बंधन को तोड़ते हुए प्रेम विवाह कर लोहिया जी के 'रोटी-बेटी' के बीच संबंध बनाने के सपने को साकार कर देश को एक खूबसूरत मैसेज दिया है. 



बता दें कि तेजस्वी यादव की शादी को लेकर बिहार में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. राजद कार्यालय में जश्न मनाया गया. मिठाई बांटी गई. और आज यह पोस्टर लगाकर यह संदेश दिया गया कि भले ही तेजस्वी यादव ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली पर उनके कार्यकर्ता उनके हर कदम के साथ खड़े हैं.


टैग्स