ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

इंटर के छात्र -छात्राओं ने JDU - BJP ऑफिस को घेरा, पुलिस ने की हाथापाई

PATNA : इंटरमीडिएट के छात्रों ने गुरुवार को पटना में जदयू - भाजपा ऑफिस का घेराव किया। बड़ी संख्या में पहुंचे छात्र-छात्राओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे छात्

इंटर के छात्र -छात्राओं ने JDU - BJP ऑफिस को घेरा, पुलिस ने की हाथापाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : इंटरमीडिएट के छात्रों ने गुरुवार को पटना में जदयू - भाजपा ऑफिस का घेराव किया। बड़ी संख्या में पहुंचे छात्र-छात्राओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे छात्र और छात्राएं नई शिक्षा नीति में बदलाव की मांग कर रहे है। वहीं,प्रदर्शन कर रहे छात्राओं के साथ पुलिस हाथापाई करते दिखी।


दरअसल, नई शिक्षा नीति के तहत अब महाविद्यालय में उच्च माध्यमिक की पढ़ाई नहीं होनी है। प्रदेश में काफी महाविद्यालय और डिग्री कॉलेज हैं, जहां 11वीं और 12वीं की भी पढ़ाई होती है। ऐसे में आगामी शैक्षणिक सत्र से महाविद्यालय में पढ़ रहे 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को उच्च विद्यालय में भेजा जा रहा है। अब इसी फैसले के विरोध में सभी जगह छात्र-छात्राएं पुरजोर विरोध कर रहे हैं।


छात्र - छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सैकड़ों की तादाद में छात्राएं जदयू -भाजपा  में जाने की कोशिश करने लगी। जब पुलिस ने अंदर जाने से रोका तो छात्राएं बाहर धरने पर बैठ गई। छात्रों के नारेबाजी करने पर अधिकारियों द्वारा फोटो खींचकर सभी के ऊपर एफआईआर करने की धमकी दी गई तब भी छात्राएं नहीं डरी।


आपको बताते चलें कि,  19 मार्च से उन लोगों का 11वीं की वार्षिक परीक्षा शुरू हो रही है। इसी बीच तीन दिन के भीतर उच्च विद्यालय में दाखिला लेने के लिए कहा जा रहा है। नए विद्यालय में शिक्षक बदल जाएंगे और पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होगी। इसलिए अपनी मांग को लेकर ये लोग जदयू -भाजपा दफ्तर का घेराव करने पहुंची हैं।