ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

Indigo Crisis: इंडिगो संकट के बीच पटना से आज भी उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट पर यात्री परेशान; रेलवे बनी सहारा

पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें लगातार रद्द हो रही हैं। सोमवार को पांच उड़ानें रद्द रहेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें और एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की है। इंडिगो का कहना है कि 15 दिसंबर तक संचालन सामान्य हो जाएगा।

Indigo Crisis
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Indigo Crisis: इंडिगो संकट अभी भी जारी है। सोमवार को पटना एयरपोर्ट से कई उड़ानें रद्द रहने की सूचना मिली है। जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को लगातार छठे दिन विमान रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 


कई लोग साक्षात्कार या अन्य जरूरी कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो सके, जबकि कुछ दिनभर एयरपोर्ट का चक्कर लगाते रहे। रविवार को इंडिगो की चेन्नई, बेंगलुरु, दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता समेत अन्य शहरों को जाने वाली 10 उड़ानें रद्द रही। इसके अलावा, जो विमान आए-गए वे भी आधे घंटे तक विलंबित रहे।


सोमवार को पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले पांच विमान रद्द रहेंगे। इनमें मुख्य रूप से दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता की फ्लाइट शामिल हैं। यात्रियों को व्यक्तिगत तौर पर विमान रद्द होने या विलंबित रहने की जानकारी दी जा रही है। इस वजह से रविवार को इंडिगो के टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ अन्य दिनों के मुकाबले कम रही। इंडिगो के अधिकारियों ने बताया कि 15 दिसंबर तक विमान संचालन पूरी तरह सामान्य हो जाएगा।


इंडिगो संकट को देखते हुए पूर्व मध्य रेल पटना से एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन कर रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए रविवार को संपूर्ण क्रांति और तेजस राजधानी एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त यात्री कोच लगाए गए। साथ ही एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क भी खोला गया है। हवाई यात्रियों के लिए डेडिकेटेड हेल्पलाइन नंबर 9771449159 जारी किया गया है।


दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पटना से आनंद विहार टर्मिनल के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। सोमवार को भी 02309 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन पटना से 20:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 15:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।


इसके अलावा तेजस राजधानी में थर्ड एसी का एक और संपूर्ण क्रांति में सेकंड एसी का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा गया है, जिससे दोनों ट्रेनों में यात्री कोच की संख्या 22 से बढ़कर 23 हो गई है। पटना एयरपोर्ट पर 24 घंटे हेल्प डेस्क की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे प्रभावित यात्रियों को राहत मिली है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता