ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

ईद की तैयारियां शुरू, गांधी मैदान में 5 गेटों से नमाजियों को मिलेगी एंट्री

PATNA: देश में इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय से आने वाले लोग सुबह से लेकर शाम तक रोजा रखते हैं। वह लगभग 1 महीने तक चलने वाले इस रमजान के बाद ईद का

ईद की तैयारियां शुरू, गांधी मैदान में 5 गेटों से नमाजियों को मिलेगी एंट्री
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA: देश में इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय से आने वाले लोग सुबह से लेकर शाम तक रोजा रखते हैं। वह लगभग 1 महीने तक चलने वाले इस रमजान के बाद ईद का विशेष महत्व रहता है। इस बीच बिहार की राजधानी पटना में ईद की नमाज अदा करने को लेकर विशेष तैयारी शुरू कर दी गई है।


मिली जानकारी के अनुसार राजधानी पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज अदा करने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। पटना डीएम के अनुसार इस बार 21 अप्रैल को चांद दिखने और 22 अप्रैल को ईद मनाए जाने की संभावना है। ऐसे में ईद की नमाज अदा करने को लेकर पटना के गांधी मैदान को विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि, पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज अदा करने को लेकर आने वाले रोजेदारों के लिए सारी चीजों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। पैदल आने वाले नमाजियों को गेट संख्या 4 और 12 से एंट्री दी जाएगी। वही गाड़ी से आने वालों के लिए एंट्री 5, 7 और 10 नंबर गेट से रखा गया है। इस दौरान गांधी मैदान में डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ और अन्य आवश्यक कर्मी मौजूद रहेंगे।


इसके साथ ही गांधी मैदान में ईद के दिन उत्तर-पूर्वी व पूर्वी दक्षिणी भाग में वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनेगा। इसके लिए एसपी ट्रैफिक को जगह चिह्नित करते हुए व्यवस्था करने को कहा गया। भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के जिम्मे पार्किंग क्षेत्र का बैरिकेडिंग कराना, गड्ढों को भरना व मैदान को समतल कराने की जिम्मेदारी दी गई है।


आपको बताते चले कि, नमाज अदा करने के आने वाले लोगों के लिए चिह्नित स्थलों पर तीन पानी का टैंकर लगाना निश्चित किया गया है। साथ ही चार वाटर एटीएम भी लगेगी। सभी सीसीटीवी कैमरा चालू हालत में रहेंगे। सिविल सर्जन को गांधी मैदान व जिला नियंत्रण कक्ष के परिसर में एंबुलेंस उपलब्ध रखने के लिए कहा गया है।