ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पूर्व IAS आर के महाजन बने BPSC के नए अध्यक्ष, बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. पूर्व IAS आर के महाजन को बीपीएससी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष शिशिर सिन्हा का

पूर्व IAS आर के महाजन बने BPSC के नए अध्यक्ष, बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. पूर्व  IAS आर के महाजन को बीपीएससी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष शिशिर सिन्हा का कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त हो जाने के बाद राज्य सरकार ने आरके महाजन को यह कार्यभार सौंपा है.


राज्य सरकार के अपर सचिव हिमांशु कुमार राय ने इस संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 1987 बैच के पूर्व आईएएस अफसर आरके महाजन को उनकी सेवानिवृति के बाद 1 सितंबर से बीपीएससी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.


बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष शिशिर सिन्हा का कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त हो जाने के बाद बिहार सरकार ने लखीसराय के पूर्व जिलाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी को बीपीएससी के अध्यक्ष का प्रभार दिया था. लेकिन अब राज्य सरकार ने आरके महाजन को नियमित अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है.


पूर्व IAS आर के महाजन बने BPSC के नए अध्यक्ष, बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना