ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम

K.K Pathak : बिहार से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए के के पाठक का कद और बढ़ गया है। पहले केंद्र में उन्हें अपर सतिव के पद पर स्थानांतरित किया गया था लेकिन अब केंद्र सरकार ने उनके पद को उन्नत कर दिया है।

K.K Pathak
K.K Pathak
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

K.K Pathak: शिक्षा विभाग के अपने कड़क तेबर को लेकर चर्चा में आए  IAS अधिकारी केके पाठक का वैसे तो बिहार से तबादला हो गया। लेकिन, अब खबर यह है कि दिल्ली जाने के बाद उनका कद बिहार में मौजूदा कद से ऊपर बढ़ गया है। केके पाठक बिहार में जहां एक विभाग के अपर मुख्य सचिव थे वहीं दिल्ली जाते ही उन्हें बड़ा पद मिला है। तो आइए जानते हैं कि दिल्ली जाने के बाद उन्हें क्या जिम्मेदारी दी गई और कैसे यह पद बिहार में वह जिस पद पर थे उससे ऊपर का है। 


दरअसल, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी केशव कुमार पाठक उर्फ केके पाठक को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बिहार के चर्चित और सख्त प्रशासनिक अफसर रहे पाठक अब केंद्रीय मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष सचिव (Special Secretary) के पद पर नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले उन्हें अपर सचिव (Additional Secretary) के पद पर स्थानांतरित किया गया था, लेकिन अब केंद्र सरकार ने उनके पद को उन्नत यानी प्रमोशन देकर विशेष सचिव बना दिया है।


जानकारी हो कि, के के पाठक को बिहार सरकार ने 1 मई 2025 से केंद्र सरकार की सेवा में योगदान देने के लिए रिलीव कर दिया है। 1990 बैच के IAS अधिकारी पाठक की सेवानिवृत्ति अब निकट है। ऐसे में उनके मूल काडर बिहार में लौटने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है। पिछले कुछ महीनों से पाठक बिहार में सहज महसूस नहीं कर रहे और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति चाहते हैं। इसी क्रम में 18 अप्रैल को केंद्र सरकार ने उन्हें एडिशनल सेक्रेटरी नियुक्त किया था, लेकिन 26 अप्रैल को बिहार सरकार को नया आदेश मिला, जिसमें उनके पद को विशेष सचिव में अपग्रेड करने की सूचना दी गई।


बताया जा रहा है कि, 1 मई को केके पाठक के दिल्ली में पदभार ग्रहण करने की संभावना है। उनके सख्त प्रशासकीय दृष्टिकोण और बेबाक रवैये के कारण केंद्र में भी उनसे बड़ी जिम्मेदारियों की अपेक्षा की जा रही है। बिहरा में के के पाठक कई विवादों से भी घिरे रहे। उनके सख्त फैसलों से शिक्षा विभाग और राजभवन आमने सामने हो गया था।