ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

होटल मौर्या और मालिक के ठिकानों पर ED की रेड, यूपी के बड़े मामले से कनेक्शन

PATNA : बिहार की राजधानी पटना स्थित होटल मौर्या के मालिक एसपी सिन्हा के ठिकानों पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम

होटल मौर्या और मालिक के ठिकानों पर ED की रेड, यूपी के बड़े मामले से कनेक्शन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना स्थित होटल मौर्या के मालिक एसपी सिन्हा के ठिकानों पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि, ईडी की टीम ने यूपी के मामले में रेड की है।


 मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम ने होटल मौर्या के अलावा इसके मालिक के आरा गार्डेन स्थित आवास और रुकनपुरा में एक अन्य ठिकाने पर एक साथ दबिश दी। सभी स्थानों पर तमाम कागजातों को खंगाला गया। हालांकि मौर्या होटल के मालिक पटना में नियमित रूप से नहीं रहते है। जिसके कारण ईडी की टीम ने होटल मौर्या के सीए और अलग -अलग स्टाफ से पूछताछ कर कई स्तर पर जानकारी ले रही है। 

बताया जा रहा है कि, ईडी की टीम होटल में होने वाली बुकिंग से लेकर यहां से आयोजित होने वाली सभी गतिविधियां और इसके रेट से संबंधित जानकारी ली है। इस दौरान सभी अधिकारियों ने मौर्या के तमाम रिकॉर्ड और यहां हाल के दिनों में ठहरे लोगों के बारे में भी जानकारी ली गई है।


इधर, इस छापेमारी के कारणों के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालंकि, अनौपचारिक रूप से यह बताया गया है कि, यूपी के किसी घोटाले या धांधली के मामले की जांच ईडी कर रही है और इसी सिलसिले में कुछ तार इस होटल और इसके मालिक से जुड़े हैं। इसी वजह से यह छापेमारी की गई है।