ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

हॉस्टल में बढ़िया खाना नहीं मिलने से नाराज लड़की ने कर दिया बड़ा कांड, बनना चाहती थी एयर होस्टेस

HAZIPUR : बिहार में आए दिन घर से बाहर रहकर अपनी पढ़ाई -लिखाई करने वाले स्टूडेंटों से यह सुनने को मिलता है कि, उन्हें सबसे अधिक समस्या खाने को लेकर होती है। जिसके कारण उन्हें कई - कई

हॉस्टल में बढ़िया खाना नहीं मिलने से नाराज लड़की ने कर दिया बड़ा कांड, बनना चाहती थी एयर होस्टेस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

HAZIPUR : बिहार में आए दिन घर से बाहर रहकर अपनी पढ़ाई -लिखाई करने वाले स्टूडेंटों से यह सुनने को मिलता है कि, उन्हें सबसे अधिक समस्या खाने को लेकर होती है। जिसके कारण उन्हें कई - कई दिनों तक भूखा रहना पड़ता है और उनके अंदर बीमारियों की संख्या भी बढ़ने लगती है।  इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के हाजीपुर से जुड़ा हुआ है। जहां एक लड़की का शव उसके कॉलेज से बरामद हुआ है। 


दरअसल, सदर थाना क्षेत्र स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट हाजीपुर में बुधवार की रात एक छात्रा का शव मिला है। वह प्रथम सेमेस्टर की स्टूडेंट बताई जा रही है। यह लड़की पटना जिले के खुसरूपुर की रहने वाली बताई जा रही है। इसकी पहचान 21 वर्षीय छात्रा निशा कुमारी के रूप में हुई है। यह सात महीने पहले ही इस कॉलेज में एडमिशन लिया था। 


इस लड़की को लेकर उसके घरवालों का कहना है कि, वो पटना में रहकर एयर होस्टेस की भी तैयारी कर रही थी। अब इसका शव बरामद किया गया था।  फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में आगे जांच की जा रही है। 


वहीं, इस मामले को लेकर लड़की के घर वालों ने बताया कि, उनकी लड़की ने कुछ दिन पहले होटल मैनेजमेंट कॉलेज की ओर से दिए गए बासी भोजन को लेकर शिकायत की थी। इस दौरान यह सूचना दी गई थी कि लड़की की तबीयत खराब है और अब यह सुचना मिली कि अब लड़की ने खुद की ही जान ले ली।


इधर, इस घटना को लेकर सदर थाना की पुलिस ने बताया कि होटल मैनेजमेंट द्वारा सूचना दी गई थी कि एक लड़की ने खुद की जान ले ली है। सूचना के बाद वे लोग वहां पहुंचे तो देखा कि छात्रा की लाश है। शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर अभी कुछ जानकारी नहीं है।