ब्रेकिंग
जमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?जमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?

Bihar Health : बिहार की जनता पर स्वास्थ्य विभाग मेहरबान, अब अस्पताल पहुंचना होगा और भी आसान

Bihar Health : राष्ट्रीय मानक के अनुसार एक लाख की आबादी पर एक बीएलएस और पांच लाख की आबादी पर एक एएलएस का प्रावधान है। बिहार में अभीं 1.19 लाख आबादी पर एक बीएलएस की उपलब्धता

Bihar Health
Bihar Health
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Health : बिहार में अब मरीजों को अस्पताल पहुंचने में समस्या नहीं होगा। इसको लेकर सरकार ने अब बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने यह तय किया है कि मरीजों को समय पर नजदीकी अस्पताल पहुंचाने में अधिक समय नहीं लगें इसको लेकर माकूल उपाय किया जाए। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है।


दरअसल, 700 नयी बीएलएस ( बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस ) और 57 शव वाहन उपलब्ध कराने की योजना पर मुहर लग गई है। इससे अस्पताल से मृतकों के शवों को घर ले जाने में भी अब आसानी होगी। वर्तमान में राज्य में 1575 एंबुलेंसों की सेवा अस्पतालों में उपलब्ध है। वहीं, राज्य स्वास्थ्य समिति के माध्यम से नये एंबुलेंस मरीजों की सेवा में उपलब्ध कराने को लेकर कार्रवाई की जा रही है। यह आकस्मिक स्थिति में मरीजों को अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाने में एम्बुलेंस की सुविधा संजीवनी साबित होती है।


वहीं, राज्य में वर्ष 2024-25 के जनवरी से अक्टूबर तक 1001 बीएलएस एवं 574 एएलएस ( एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस ) क्रियाशील है। नवंबर 2024 से नयी एजेंसी जेनप्लस प्राइवेट लिमिटेड ने 102 एम्बुलेंस सेवा की सेवा शुरू की है। नयी एजेंसी के माध्यम से जल्द ही 700 बीएलएस एवं 57 शव वाहन को 102 एम्बुलेंस सेवा में जोड़ेगी। 


गौरतलब हो कि, राष्ट्रीय मानक के अनुसार एक लाख की आबादी पर एक बीएलएस और पांच लाख की आबादी पर एक एएलएस का प्रावधान है। बिहार में अभीं 1.19 लाख आबादी पर एक बीएलएस की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गयी है जो राष्ट्रीय मानक के लगभग बराबर है। वहीं 2.17 लाख की आबादी पर एक एएलएस की उपलब्धता है जो राष्ट्रीय मानक पांच लाख से काफी बेहतर है। सरकार ने कहा है कि राज्य सी सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में और सुधार लाए जाएंगे ताकि लोगों को समय से उचित इलाज की सुविधा मिल सके।