ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

हत्या के आरोपी मंत्री के खिलाफ एक्शन की मांग, DGP से मिलेंगे बिहार BJP के नेता

PATNA : नीतीश कैबिनेट में शामिल मंत्री इसरायल मंसूरी पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज सुबह से ही भाजपा काफी आक्रामक रूप में दिख रही है।भाजपा के तरफ से आज सुबह से ही इनको कैबिनेट

हत्या के आरोपी मंत्री के खिलाफ एक्शन की मांग, DGP से मिलेंगे बिहार BJP के नेता
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : नीतीश कैबिनेट में शामिल मंत्री इसरायल मंसूरी पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज सुबह से ही भाजपा काफी आक्रामक रूप में दिख रही है।भाजपा के तरफ से आज सुबह से ही इनको कैबिनेट से हटाने की मांग की जा रही है। इसके बाद अब इस मामले को लेकर बिहार के विपक्ष में बैठी पार्टी भाजपा आज शाम 4.30 बजे DGP से मुलाकात करेगी। 


दरअसल, बिहार सरकार के मंत्री इसरायल मंसूरी पर कांटी में एक युवक की हत्या में संलिप्तता का आरोप लगा था। इसको लेकर भाजपा लगातार हंगामा कर रही है। हालांकि, इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष से कागज की मांग की थी और सदन में आश्ववासन दिया था कि इस मामले की जांच कराएंगे।  


वहीं, एक बार फिर से मंत्री पर आरोप लगा है कि, उनके ही सहयोगी ने अब इस महिला के  दामाद की हत्या की धमकी दे रहे हैं। इसी को लेकर विपक्ष ने प्रश्नकाल में इस मुद्दे को उठाया और हंगामा किया। विपक्ष ने इस मामले में फिर से मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है। हालांकि, सरकार के तरफ से संसदीय मंत्री जवाब देने को आगे आये तो भाजपा ने इसका विरोध कर दिया। भाजपा विधायकों ने सदन में ही हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। वेल में विपक्षी विधायक तालियां बजाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे।


आपको बताते चलें कि, भाजपा इस मामले में अब तक सीएम नीतीश सरकार की तरफ से कोई एक्शन नहीं लेने के कारण काफी नाराज है और अब इसी से नाराज भाजपा सदस्यों ने डीजीपी से मिलकर उनसे मामले की पूरी जानकारी लेने का निर्णय लिया है। साथ ही आरोपी मंत्री पर जांच तेज करने की भी मांग करने की बात कही जा रही है।