ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

हरियाली यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत, आज सीएम करेंगे हाजीपुर और छपरा का दौरा

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जल-जीवन-हरियाली यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत आज से हो गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज वैशाली और छपरा में सभा को संबोधित करेंगे. सीएम हाजीपुर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जल-जीवन-हरियाली यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत आज से हो गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज वैशाली और छपरा में सभा को संबोधित करेंगे. सीएम हाजीपुर के देसरी प्रखंड स्थित सेंटर फॉर फ्रूट और जल संचयन योजना का अवलोकन करेंगे. 


जल-जीवन-हरियाली के बिना जीवन संभव नहीं है. पर्यावरण संरक्षण को लेकर ही सीएम जल-जीवन-हरियाली अभियान चला रहे हैं. इस यात्रा के तीन चरणों का कार्यक्रम पूरा हो चुका है. आज चौथे चरण के शुरुआत के साथ सीएम सबसे पहले हाजीपुर जायेंगे. जहां वह एक सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम में छपरा में सारण प्रमंडल के सभी जिलों की समीक्षा बैठक होगी. सारण जिले के एकमा प्रखंड की परसा पूर्वी पंचायत के छपिया चौर में किसानों की ओर से किये गए तालाब निर्माण और मत्स्य पालन के अलावा जल संचयन और कृषि के कार्यों की प्रदर्शनी देखेंगे. 


चौथे चरण में सीएम 23 दिसंबर को शिवहर और सीतामढ़ी जबकि 24 दिसंबर को मुजफ्फरपुर में जल-जीवन-हरियाली यात्रा करेंगे. मुजफ्फरपुर में शाम ही शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली की विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे.

टैग्स