ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar Politics: जुमला दिवस की शुभकामनाएं, PM मोदी के बिहार आगमन से पहले लालू यादव ने कसा तंज,कहा -जनता को ठगने का हो रहा काम

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर पूर्णिया आने वाले हैं। एयरपोर्ट, वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 40 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात पीएम देंगे। लेकिन पीएम के आगमन पर

lalu yadav
lalu yadav
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Politics :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर पूर्णिया आने वाले हैं। एयरपोर्ट, वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 40 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात पीएम देंगे। लेकिन पीएम के आगमन पर बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी के सुप्रीमो लालू यादव ने बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी यादव के बाद लालू प्रसाद ने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर तंज कसा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लालू प्रसाद ने बिहार वासियों को जुमला दिवस की शुभकामनाएं दी है। 12 सेकेंड का वीडियो भी उनकी ओर से शेयर किया गया है।


दरअसल, सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लालू यादव ने 12 सेकेंड के वीडियो के साथ पोस्ट डाला है। उन्होंने लिखा है कि आज बिहार में जुमला दिवस है। जुमला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। पीएम मोदी के फोटो के साथ गाना सेटकर एक वीडियो बनाया गया है। गाने के बोल हैं- एक एक वोट की सिफारिश आज होगी बिहार में, जुमलों की बारिश आज होगी बिहार में। लालू के समर्थक इस पोस्ट पर समर्थन दे रहे हैं। 


जानकारी हो कि,इससे पहले लालू यादव के बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मोदी के दौरे पर टिप्पणी की थी। रविवार को उन्होंने पूर्णिया मेडिकल कॉलेज का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और कई सवाल उठाए। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया कि उन्हें कुछ बोलने का हक नहीं है जिनके माता पिता ने बिहार को बर्बाद कर दिया।


आपको बताते चलें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिन में 2.20 बजे पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से 3.30 बजे सभास्थल पर जाएंगे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि पीएम 40 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे। पीएम विक्रमशिला-कटरिया के बीच 2,170 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली रेललाइन का शिलान्यास करेंगे, जो गंगा के पार सीधा रेल संपर्क प्रदान करेगी। इसके अलावा पीएम 2680 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कोसी-मेची अंतरराज्यीय नदी संपर्क परियोजना के पहले चरण की आधारशिला रखेंगे। इससे पूर्वोत्तर बिहार के कई जिलों को सिंचाई और कृषि से जुड़े लाभ मिलेंगे। पीएम के आगमन को लेकर सभी प्रकार की तैयारी की जा चुकी है।