ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

हमारा बिहार : पानी में फंसे डिप्टी सीएम को SDRF ने किया रेस्क्यू, 3 दिनों से घर में थे कैद

PATNA : बिहार में आफत की बारिश ने सब कुछ पानी-पानी कर दिया। आसमान से आफत कुछ यूं बरसी की सरकार भी बेपानी हो गई। जी हां, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी 3 दिनों तक अपने

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में आफत की बारिश ने सब कुछ पानी-पानी कर दिया। आसमान से आफत कुछ यूं बरसी की सरकार भी बेपानी हो गई। जी हां, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी 3 दिनों तक अपने राजेंद्र नगर स्थित घर में कैद रहे। हर तरफ इतना पानी जमा हो गया कि सुशील मोदी चाहकर भी वहां से नहीं निकल पाए। 

आखिरकार आज जब बारिश थमी तो डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को उनके राजेंद्र नगर स्थित घर से रेस्क्यू किया गया। सुशील मोदी को निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम के साथ पटना के डीएम भी उनके घर पहुंचे। 3 दिनों से पानी के बीच फंसे डिप्टी सीएम को उनके परिवार वालों के साथ निकाल कर बाहर लाया गया। 

दरअसल डिप्टी सीएम सुशील मोदी का पुश्तैनी घर पटना के राजेंद्र नगर इलाके में है। राजेंद्र नगर सबसे ज्यादा जलजमाव वाले इलाकों में शामिल है। डिप्टी सीएम को सरकारी आवास भी आवंटित है लेकिन वह अपने परिवार के साथ राजेंद्र नगर स्थित घर पर ही रहते हैं। राजेंद्र नगर में हालात बिगड़ने के बाद डिप्टी सीएम को रेस्क्यू कर उनके सरकारी आवास पहुंचाया गया है।

टैग्स