ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

हज यात्रा पर गये बिहार के 9 लोगों की मक्का में मौत, 4 गया और 5 पटना सहित अन्य जिले के थे रहने वाले

GAYA: हज यात्रा के दौरान बिहार के 9 लोगों की मौत मक्का में हो गयी है। जिनमें से 4 लोग गया जिले के रहने वाले थे। मंगलवार को हाजियों का आखिरी जत्था गया एयरपोर्ट लौटा। आखिरी दिन

हज यात्रा पर गये बिहार के 9 लोगों की मक्का में मौत, 4 गया और 5 पटना सहित अन्य जिले के थे रहने वाले
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: हज यात्रा के दौरान बिहार के 9 लोगों की मौत मक्का में हो गयी है। जिनमें से 4 लोग गया जिले के रहने वाले थे। मंगलवार को हाजियों का आखिरी जत्था गया एयरपोर्ट लौटा। आखिरी दिन दो विमानों से कुल 310 हज यात्री वापस गया लौटे हैं। जिनका गया डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने स्वागत किया। बता दें कि गया एयरपोर्ट से इस बार कुल 3212 यात्री हज के लिए रवाना हुए थे।


 जिसमें 9 हज यात्रियों की मौत हो गयी है। इनमें 4 गया के रहने वाले थे और 5 पटना समेत अन्य जिलों के निवासी थे। उन सभी को मक्का की पवित्र मिट्टी में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।  6 लोग वैसे थे जो बिहार के थे पर उनका काम धाम पेशा दूसरे प्रदेश में था तो वे वहीं उतर गए। हज की यात्रा से वापस आने वाले लोगों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिला। 


गया एयरपोर्ट पर उनके परिजन उनके स्वागत के लिए गया एयरपोर्ट पर खड़े थे। गया डीएम समेत तमाम अधिकारी भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे। गया डीएम त्यागराजन ने बताया कि हज यात्रा पूरी तरह से संपन्न हो गई। जो भी यात्री गया से गए थे। वे सकुशल लौट आए हैं। किसी तरह की कोई भी दिक्कत सरकार और जिला प्रशासन की ओर से किसी भी हज यात्री को होने नहीं दी गई। इस दौरान गया डीएम ने एयरपोर्ट अथॉरिटी की भी तारीफ की। साथ ही रजाकारों की मेहनत और सेवा भाव की भी प्रशंसा की।